×
आलीराजपुर में जमीन बंटवारे में बड़े भाई ने छोटे की हत्या की, आरोपित गिरफ्तार

आलीराजपुर में जमीन बंटवारे में बड़े भाई ने छोटे की हत्या की, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ा इटारा निवासी अंतर सिंह (55) और उसके छोटे भाई मुकाम सिंह (45) के बीच ज़मीन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 06:24:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 06:25:28 PM (IST)

फोटो पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. आम्बुआ थाना क्षेत्र के बड़ा इटारा में वारदात

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। थाना आम्बुआ अंतर्गत ग्राम बड़ा इटारा में पैतृक ज़मीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ा इटारा निवासी अंतर सिंह (55) और उसके छोटे भाई मुकाम सिंह (45) के बीच ज़मीन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर अंतर सिंह ने लोहे की सबल से मुकाम सिंह के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुकाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मृतक की पत्नी सागरी बाई की रिपोर्ट पर आम्बुआ पुलिस ने अपराध क्रमांक 236/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहन डावर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और वारदात में प्रयुक्त सबल ज़ब्त की। ग्रामीणों के अनुसार जमीन विवाद का मामला कई दिनों से चल रहा था।

इसके चलते हत्या की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया, एएसपी ज्योति उमठ व एसडीओपी आशुतोष पटेल के निर्देशन में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी अंतर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय जोबट में पेश कर दिया है।

Source link
#आलरजपर #म #जमन #बटवर #म #बड #भई #न #छट #क #हतय #क #आरपत #गरफतर

Post Comment