×
आसमान में बढ़े यात्री, कम उड़ान के बादजूद इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ोतरी, चार माह में 14.96 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

आसमान में बढ़े यात्री, कम उड़ान के बादजूद इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ोतरी, चार माह में 14.96 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

प्रेम जाट, नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की संख्या लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। खास बात यह है कि उड़ानों की संख्या सौ से कम रहने के बावजूद यात्रियों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2026 के पहले चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) में 14 लाख 96 हजार 886 यात्रियों ने हवाई सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।इस अवधि में कुल 10,908 उड़ानें संचालित हुईं, यानी प्रतिदिन औसतन 90 उड़ानें। वहीं रोजाना औसतन 12,475 यात्रियों ने हवाई यात्रा की।

वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान 11,133 उड़ानें संचालित हुई थीं और 14 लाख 72 हजार 144 यात्रियों ने सफर किया था। यानी उस समय प्रतिदिन औसतन 93 उड़ानें और करीब 12,200 यात्री थे। इस तुलना से स्पष्ट है कि 2026 में 225 उड़ानें कम होने के बावजूद 24,742 यात्रियों ने अधिक यात्रा की।

इंदौर से देश के कई बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा उपलब्ध है, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को खास सुविधा मिल रही है। आने वाले समय में यदि नई उड़ानें शुरू होती हैं, तो यात्री संख्या में बढ़ोतरी होगी। इंदौर से वर्तमान में ग्यारह राज्य और एक केंद्र शासीत प्रदेश के लिए सीधी उडा़न सुविधा उपलब्ध है। गाैरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की रिपेयरिंग का कार्य होनेे के बाद 24 घंटे के लिए उडा़नें संचालित होने लगी है। ऐसे में आने वाले समय में इंदौर से उडा़नों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

इन शहरों के लिए सीधी उड़ानें

इंदौर से 90 के करीब सीधी उडा़ने प्रतिदिन संचालित हो रही है, इसमें सबसे अधिक दिल्ली की उड़ानें है।वहीं मुबई और बेंगलुरु के लिए भी चार से पांच उडा़नें संचालित हो रही है।इंदाैर से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, जयपुर, गोवा, नागपुर, लखनऊ, रायपुर, जबलपुर, चंदीगढ़, गोवा, रीवा, गोंदिया, कोलकाता, हेदराबाद के लिए उडानें संचालित होती है।

पांच शहरों की उड़ानें बंद, फिर भी बढ़ा ट्रैफिक

मार्च-अप्रैल से इंदौर से जम्मू, जोधपुर, उदयपुर, नासिक और भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ानें बंद कर दी गईं।वहीं शारजाह की उडा़न भी बंद है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई। यह संकेत देता है कि इंदौर से अन्य प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध बेहतर कनेक्टिविटी यात्रियों को आकर्षित कर रही है।

समय की बचत बना सबसे बड़ा कारण

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि आज के समय में लोग समय को सबसे अधिक महत्व दे रहे हैं। सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करने में जहां कई घंटे या दिन लग जाते हैं, वहीं हवाई यात्रा कुछ ही घंटों में गंतव्य तक पहुंचा देती है। यही वजह है कि लोग अब तेजी से हवाई सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं।इससे उनकी यात्रा में अधिक समय मिल जाता है।सयम बचाने के लिए पर्यटन पर जाने वाले यात्री हवाई यात्रा को अधिक चुन रहे हैं।

यात्री सुविधा के मामले में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग गिरी, देश में छठवें से 13वें नंबर पर पहुंचा

Source link
#आसमन #म #बढ #यतर #कम #उडन #क #बदजद #इदर #एयरपरट #पर #यतरय #क #बढतर #चर #मह #म #लख #यतरय #न #भर #उडन

Post Comment