गूगल मीट के जरिए कान्ट्रैक्ट कराया और फिर हेल्थ इंश्योरेंस, अतिरिक्त इंश्योरेंस तथा वीजा शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराते रहे। क्राइम…और पढ़ें
HighLights
- आस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा, वीजा के नाम पर 7.21 लाख ठगे।
- फर्जी कंपनी के मैनेजर और डायरेक्टर बनकर दिया ऑफर।
- गूगल मीट पर कराया कान्ट्रैक्ट; रेजर-पे लिंक से ऐंठे रुपये।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। आस्ट्रेलिया में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर इंदौर के एक व्यक्ति से 7.21 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को एक विदेशी कंपनी का मैनेजर और डायरेक्टर बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।
गूगल मीट के जरिए आनलाइन कान्ट्रैक्ट कराया और फिर हेल्थ इंश्योरेंस, अतिरिक्त इंश्योरेंस तथा वीजा शुल्क के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराते रहे। क्राइम ब्रांच ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक अज्ञात आरोपितों ने उनसे संपर्क कर खुद को ‘इंच टेक्नोलाजीज’ कंपनी का मैनेजर सुमित और डायरेक्टर माइकल बताया। आरोपितों ने आस्ट्रेलिया में इंजीनियर की नौकरी का आकर्षक प्रस्ताव दिया। नौकरी के साथ वर्क वीजा दिलाने का भरोसा भी दिया गया।
विश्वास जीतने के लिए आरोपितों ने गूगल मीट पर आनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई और फर्जी कान्ट्रैक्ट भी कराया। इसके बाद कभी हेल्थ इंश्योरेंस तो कभी अतिरिक्त इंश्योरेंस और वीजा शुल्क के नाम पर रकम मांगी जाने लगी। आरोपितों ने रेजरपे के पेमेंट लिंक भेजे, जिनके जरिए शिकायतकर्ता ने 5 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच कुल सात लाख 21 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
कनाड़िया पुलिस ने भी प्रज्ञा पंवार(भट्ट) की शिकायत पर 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने मोबाइल में ई-मेल वेब इंस्टाल करवा कर मोबाइल हैक कर लिया और यूपीआइ ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 99 हजार 996 रुपये निकाल लिए।
Source link
#आसटरलय #म #सफटवयर #इजनयर #क #नकर #और #वरक #वज #क #झस #दकर #इदर #क #वयकत #स #लख #रपय #क #सइबर #ठग



Post Comment