×
Indore Weather: अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार, IMD का पूर्वानुमान, जानें अगले एक सप्ताह का तापमान

Indore Weather: अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार, IMD का पूर्वानुमान, जानें अगले एक सप्ताह का तापमान

मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में मानसून का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 08:08:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 08:08:09 PM (IST)

इंदौर में अगले एक सप्ताह का कैसा रहेगा मौसम?

HighLights

  1. इंदौर में सावन की झड़ी का इंतजार बढ़ा
  2. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
  3. मालवा अंचल में थमी वर्षा की गतिविधियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विगत वर्षों में इंदौर में सावन में वर्षा की झड़ी लगने के कारण शहरवासी पानी से तरबतर हो जाते थे। इस बार सावन में शहरवासियों को छिटपुट वर्षा से ही संतोष करना होगा। आगामी सप्ताह में सिर्फ रुक-रुककर बूंदाबांदी ही होगी। बीते सप्ताह की तरह अगले सप्ताह में सावन में वर्षा की झड़ी नहीं नजर आएगी।

प्रभावी सिस्टम न होने से थमी बारिश की रफ्तार

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में मानसून का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वही एक मानसून द्रोणिका भी दिल्ली, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है।

इस द्रोणिका के देश के ऊपरी हिस्से में होने के कारण ही मप्र में वर्षा की गतिविधियां अभी गायब हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह में शहर में बादल छाएंगे लेकिन वर्षा नहीं होगी। दिन व रात का तापमान औसत के आसपास रहेगा। पिछले सप्ताह एक अवदाब क्षेत्र मप्र के दक्षिणी क्षेत्र व विदर्भ के ऊपर से होते हुए गुजरात तक गया है। इस वजह से पिछले सप्ताह इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई थी।

आगामी दिनों का मौसम और अलनीनो का प्रभाव

अगले दो दिन में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हिस्से में ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग में ही वर्षा होगी। इंदौर सहित प्रदेश के शेष हिस्सों में छिटपुट वर्षा ही होगी।

Source link
#Indore #Weather #अगल #एक #हफत #तक #बरश #क #आसर #IMD #क #परवनमन #जन #अगल #एक #सपतह #क #तपमन

Post Comment