×
इंदाैर में ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक 9 जून से: खाद्य सुरक्षा और नई तकनीकों पर होगा मंथन, मालवा की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान

इंदाैर में ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक 9 जून से: खाद्य सुरक्षा और नई तकनीकों पर होगा मंथन, मालवा की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान

पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 21 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 10:45:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 10:45:00 AM (IST)

इंदौर में 9 जून से होगी ब्रिक्स समूह की बैठक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
  2. पांच दिन के आयोजन में करीब 21 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है
  3. सम्मेलन की शुरुआत में 9 से 11 जून के बीच कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठकों से होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर। इंदौर अगले महीने अंतरराष्ट्रीय कृषि संवाद का केंद्र बनने जा रहा है। ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शहर में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया के सामने खड़ी कृषि चुनौतियों और भविष्य की खेती पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 21 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है और मुख्य सचिव द्वारा सोमवार को वीडियों कांफ्रेंसिग के जरिए समीक्षा की गई। उन्होंने सभी तैयारी समय पर और इंदाैर की गरिमा के अनुसार करने के निर्देश दिए है।

सम्मेलन की शुरुआत में 9 से 11 जून के बीच कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठकों से होगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ कृषि से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी, जहां खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार और किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजन शहर के होटल शेरेटन में होगा।कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि अगले माह होने वाले आयोजन की तैयारियों शुरू हो चुकी है और इसकी समीक्षा सोमवार को की गई। इसमें प्रशासनिक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आवागमन और अतिथि सत्कार की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जलवायु अनुकूल खेती पर रहेगा फोकस

सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और बढ़ते तापमान ने दुनिया के कृषि क्षेत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में सम्मेलन के दौरान जलवायु अनुकूल खेती, खाद्य आपूर्ति को स्थिर बनाने और कृषि में तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर रहेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, अनुसंधान और ज्ञान साझेदारी जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

Source link
#इदर #म #बरकस #कष #समह #क #बठक #जन #स #खदय #सरकष #और #नई #तकनक #पर #हग #मथन #मलव #क #ससकत #स #रबर #हग #महमन

Post Comment