इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव ग्रीष्मावकाश के बाद होंगे। 6638 सदस्यों की आरंभिक मतदाता सूची जारी कर दी गई है। …और पढ़ें
HighLights
- 16 मई से एक माह का अवकाश, इसके बाद शुरू होगी सरगर्मी
- पहली बार महिला आरक्षण, कोषाध्यक्ष पद किया गया रिजर्व
- राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 12 मई को, इंदौर से दो दर्जन दावेदार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव अब ग्रीष्मावकाश के बाद ही होंगे। चुनाव के लिए आरंभिक मतदाता सूची जारी हो गई है। 11 मई तक मतदाता सूची को लेकर दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
16 मई से न्यायालयों में ग्रीष्मावकाश लग रहा है जो एक माह का होगा। मतलब साफ है कि ग्रीष्मावकाश समाप्त होते ही जिला कोर्ट में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो जाएगी। इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव कपिल बिरथरे के मुताबिक आरंभिक मतदाता सूची में 6638 सदस्यों के नाम शामिल हैं। 11 मई शाम पांच बजे तक इस सूची पर दावे-आपत्ति पेश की जा सकती है।
दावे-आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अगले तीन दिन में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। महिला आरक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस बार चुनाव रोचक होने का अनुमान है। इस बार कोषाध्यक्ष का पद महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित रहेगा। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के दो पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
12 मई को राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव
राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्षीय चुनाव 12 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ होंगे। इंदौर से दो दर्जन के लगभग प्रत्याशी इसमें भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद की निवृत्तमान कार्यकारिणी के 25 सदस्यों में से पांच इंदौर से हैं। 12 मई को होने वाले चुनाव में ये पांचों प्रत्याशी मैदान में हैं।
Source link
#इदर #अभभषक #सघ #क #वरषक #चनव #समर #वकशन #क #बद #हग #वटर #लसट #हई #जर



Post Comment