इंदौर में ईदुल अजहा का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य नमाज सदरबाजार ईदगाह पर शहरकाजी डॉ. इशरत अली ने अदा कराई। इस मौ …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर ईदगाह से उठी बड़ी मांग
- गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करे सरकार
- बढ़ते तापमान-पर्यावरण पर जताई चिंता
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में ईदुल अजहा का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य नमाज सदरबाजार ईदगाह पर शहरकाजी डॉ. इशरत अली ने अदा कराई। इस मौके पर सैकड़ों समाजजनों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। सरकार गाय की देख-भाल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे।
गाय को हमसाया कौम के लोग बड़े एहतराम से देखते हैं। इस बात का समर्थन मौजूद नमाजियों ने हाथ उठाकर किया। उन्होंने आगे कहा कि अभी कुछ वक्त से मांग उठ रही है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। हम भी यह मांग करते हैं ताकि उसके कटने पर पाबंदी लगे।
बढ़ते तापमान और पर्यावरण पर जताई चिंता
अखबार में एक खबर आई कि दुनिया में सबसे गर्म 100 शहरों में भारत के 95 शहर हैं। यह हमारे लिए चिंता का सबब है। अब हमारे यहां भी अरब देशों जैसी गर्मी पड़ने लगी है। इसकी वजह है विकास के नाम पर काटे जा रहे हरे-भरे दरख़्त। मैं अपील करता हूं कि हर इंसान एक दरख़्त जरूर लगाए और पर्यावरण को बचाएं।
अरब देशों में पानी नहीं है। वहां पीने के पानी के लिए लाखों रुपए खर्च कर खारे पानी को मीठा पानी बनाया जाता है। हमें अल्लाह का शुक्र अदा करना चाहिए कि हम भारत में रहते हैं। यहां चारों तरफ नदियां हैं।
नशा बेचने वालों के सामाजिक बहिष्कार की अपील
नशा बहुत बड़ी चिंता का विषय है। नशा बेचने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। इंदौर में नशे का मुद्दा सबसे पहले मैंने उठाया था। नशे के खिलाफ आवाज उठाएं। नशा बेचने और करने वालों की पुलिस को जानकारी दें। आप लोग मुझे भी जानकारी दें ताकि इनके खिलाफ सामाजिक बहिष्कार जैसी मुहिम चलाई जा सके। सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
आज सोशल मीडिया जिस तरह से झूठी खबरें चलाकर माहौल खराब कर रहा है, सरकार को इस पर कार्रवाई करना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक-सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने मंच लगाकर शहरकाजी को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
सांप्रदायिक सौहार्द्र का दृश्य नजर आया
एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द्र का दृश्य ईदगाह पर नजर आया जब 50 वर्ष से चली आ रही परंपरा निभाई गई। कांग्रेस रिज़र्व फोर्स के सत्यनारायण सलवाडिया शाही बग्गी में बैठाकर शहरकाजी को ईदगाह लाए। नमाज के बाद वापस सम्मान के साथ उनके राजमोहल्ला स्थित निवास पर ले गए। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन शामिल हुए।
Source link
#इदर #ईदगह #स #उठ #बड #मग #शहरकज #न #कह #गय #क #रषटरय #धरहर #घषत #कर #सरकर #कटन #पर #लग #पबद



Post Comment