इंदौर-उज्जैन संभाग के पांच हजार से अधिक खाद, बीज एवं कीटनाशक तथा कृषि आदान विक्रेताओं ने सोमवार को अपना कारोबार बंद रखा। …और पढ़ें
HighLights
- तपती दोपहरी में सड़कों पर उतरे व्यापारी
- खाद-बीज की सप्लाई रोकने की चेतावनी
- डीलर मार्जिन 8 प्रतिशत करने की उठाई मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-उज्जैन संभाग के पांच हजार से अधिक खाद, बीज एवं कीटनाशक तथा कृषि आदान विक्रेताओं ने सोमवार को अपना कारोबार बंद रखा। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कारोबारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकर्षण कराया। कारोबारियों का कहना था कि यदि खरीफ मौसम के पहले इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पूरे देश में खाद, बीज, कीटनाशक एवं कृषि आदान की आपूर्ति ठप हो जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकार की होगी।
देशव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) नई दिल्ली के आह्वान पर सोमवार को इंदौर और उज्जैन संभाग के खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखी। तपती दोपहरी के बावजूद इंदौर में कलेक्टोरेट कार्यालय के अलावा जिले की महू, देपालपुर, सांवेर, राऊ, हातोद, गौतमपुरा, खुडैल सहित अन्य दफ्तरों पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए।
बेतुके कानूनों को वापस लेने की मांग
संगठन के इंदौर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे, सचिव जितेन्द्र जैन ने बताया कि सभी व्यापारी हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जिनपर कृषि से जुड़े बेतुके कानूनों को वापस लेने की मांगें की गई थी।
यह भी पढ़ें- नरवाई की आग ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजगढ़ में रेलवे ट्रैक तक पहुंची लपटें, बीना-नागदा पैसेंजर को 5 किमी वापस लौटाया
ज्ञापन में यह रखी मांगे
- रासायनिक खाद की बिक्री के साथ अन्य गैर जरुरी उत्पादों की बिक्री बंद की जाए।
- खाद की आपूर्ति को रेलहेड से हटाकर फ्री आन रोड करें और व्यापारी के गोदाम तक पहुंचाए।
- उर्वरक विक्रय के लिए डीलर का मार्जिन बढ़ाकर आठ प्रतिशत किया जाए।
- साथी पोर्टल की अनिवार्यता से ग्रामीण खुदरा व्यापारियों को मुक्त रखा जाए।
- बीज और कीटनाशक के नमूनों की जांच रिपोर्ट के मामलों में विक्रेता को सरकारी गवाह नहीं बनाए।
- एक्सपायर्ड कीटनाशक व पुराना स्टांक कंपनियां वापस ले यह अनिवार्य किया जाए।
- नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 के कुछ प्रावधानों में संशोधन जैसी मांगें शामिल हैं।
Source link
#इदरउजजन #सभग #म #कष #वयपर #ठप #हजर #वकरतओ #न #बद #रख #दकन #खरफ #सजन #स #पहल #सरकर #क #द #चतवन



Post Comment