×
इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार… पुणे की उड़ान की लैंडिंग फेल, वड़ोदरा किया गया डायवर्ट

इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार… पुणे की उड़ान की लैंडिंग फेल, वड़ोदरा किया गया डायवर्ट

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह तेज वर्षा के कारण पुणे से आई उड़ान की लैंडिंग नहीं हो सकी। पायलट को रनवे स्पष्ट नहीं दिखाई देन …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 01:13:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 01:13:25 AM (IST)

इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार

HighLights

  1. इंडिगो की उड़ान सुबह 6:40 बजे इंदौर पहुंची, पर खराब विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग रुकी
  2. वड़ोदरा डायवर्ट होने के बाद फ्लाइट सुबह 8:30 बजे वापस इंदौर लौटी, बढ़ी बेचैनी
  3. मूसलाधार बारिश के चलते देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर कई अन्य विमान भी हुए लेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह तेज वर्षा के कारण पुणे से आई उड़ान की लैंडिंग नहीं हो सकी। पायलट को रनवे स्पष्ट नहीं दिखाई देने के कारण लैंडिंग में असफल रहने पर विमान को डायवर्ट कर वड़ोदरा भेजा गया। यह विमान करीब दो घंटे बाद सुबह 8.30 बजे इंदौर लौट आया। विमान डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और घंटों का अतिरिक्त सफर करना पड़ा।

रनवे स्पष्ट न दिखने पर पायलट ने एटीसी को दी सूचना, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 284 पुणे से उड़ान भरकर सुबह 6.40 बजे इंदौर पहुंची थी, लेकिन यहां पर खराब मौसम के कारण पायलट को रनवे स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और विमान को वड़ोदरा एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। विमान की लैंडिंग विफल रहने से इसमें सवार यात्रियों की बेचैनी बढ़ गई। वापस इंदौर आने पर ही यात्रियों की जान में जान आई।

Source link
#इदर #एयरपरट #पर #खरब #मसम #क #मर.. #पण #क #उडन #क #लडग #फल #वडदर #कय #गय #डयवरट

Previous post

लाइसेंस, पेंशन से लेकर आयुष्मान कार्ड तक… इंदौर में अब एक ही जगह पर मिनटों में होंगे आपके ये सारे काम!

Next post

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साले पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने के बाद तलवार और लाठियों से पीटा, इंदौर रेफर

Post Comment