×
इंदौर एयरपोर्ट विस्तार के लिए बिजासन माता टेकरी के नीचे जमीन की फेंसिंग की, बनाया जा रहा निकासी मार्ग

इंदौर एयरपोर्ट विस्तार के लिए बिजासन माता टेकरी के नीचे जमीन की फेंसिंग की, बनाया जा रहा निकासी मार्ग

इंदौर एयरपोर्ट को शासन ने विस्तार के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन अब तक इसका उपयोग नहीं हो पाया था। अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी फेंसिंग कर वाह…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 09:13:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 09:13:34 AM (IST)

बिजासन माता मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर एयरपोर्ट को विस्तार के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन अब तक इसका उपयोग नहीं हो पाया था
  2. अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी फेंसिंग कर वाहनों की निकासी का रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया है
  3. इस व्यवस्था से एयरपोर्ट पर बाधित होने वाले ट्रैफिक से राहत मिल सकेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट को शासन ने विस्तार के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन अब तक इसका उपयोग नहीं हो पाया था। अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी फेंसिंग कर वाहनों की निकासी का रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से एयरपोर्ट पर बाधित होने वाले ट्रैफिक से से राहत मिल सकेगी। वर्तमान प्रवेश द्वार से वाहनों की निकासी होगी और बिजासन वाली जमीन पर बनाए जा रहे रास्ते से वाहन बाहर निकल सकेंगे।

दरअसल पिक अवर्स में एयरपोर्ट पर वाहनों का खासा दबाव रहता है, ऐसे में कई बार जाम के हालत बन जाते है।इस परेशानी से राहत के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने निकासी और प्रवेश की व्यवस्था को अलग-अलग करने की योजना तैयार की थी। इस प्रस्ताव पर मुख्यालय स्तर से अनुमति मिलने के बाद अब व्यवस्था को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस व्यवस्था के लागू होने से सिंहस्थ के दौरान यात्रियों को सुविधा रहेगी। क्योंकि सिंहस्थ में देश और दुनिया से यात्री उड़ान से इंदौर आकर उज्जैन पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव का कहना है कि बिजासन के नीचे की जमीन पर फेंसिंग कर दी गई है और निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

टर्मिनल के बाहर बढ़ेगी लाइन

वर्तमान टर्मिनल के सामने स्थान कम होने से वाहन केनोपी तक पहुंच जाते है, जबकि यह स्थान पैदल यात्रियों के लिए हाेता है।अब नई योजना के तहत टर्मिनल के सामने थ्रू लाइन बढाई जाएगी, ताकि अधिक वाहन एक साथ खड़े हो सके और यात्रियों को आने और जाने में परेशानी नहीं हो।प्रवेश और निकासी व्यवस्था अलग-अलग होने से यहां पर विस्तार के लिए स्थान उपलब्ध हो जाएगा।

बाहर पार्क कर देते हैं वाहन

इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में पीकअवर्स में एयरपोर्ट पर प्रवेश और निकासी वाली लाइन में कई बार वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है। परेशानी से बचने के लिए कई लोग एयरपोर्ट के बाहर ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते है। इससे बाहर भी जाम लगने लगता है। बाहर खड़े होने वाले वाहनों का मुद्दा भी कई बार एयरपोर्ट कमेटी की बैठक में उठा है। प्रवेश और निकसी व्यवस्था अलग-अलग होने से यह व्यवस्था सुधर जाएगी।

Source link
#इदर #एयरपरट #वसतर #क #लए #बजसन #मत #टकर #क #नच #जमन #क #फसग #क #बनय #ज #रह #नकस #मरग

Post Comment