×
इंदौर का मौसम: तेज गर्मी से मिलेगी राहत, छाएंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं

इंदौर का मौसम: तेज गर्मी से मिलेगी राहत, छाएंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं

शहरवासियों को आने वाले इस सप्ताह में तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 07:37:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 08:59:23 AM (IST)

तिनके का सहारा : भीषण गर्मी और तपती धुप से बचने के लिए इंदौर के एमजी रोड हाई कोर्ट के पास लगे होर्डिंग की छांव में लाल बत्ती के दौरान स्टॉप लाइन से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो पहिया वाहन चालक खड़े नजर आए। (राजू पवार)

HighLights

  1. इंदौर की तरह प्रदेश भर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई देगा
  2. पूर्वी मप्र के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ वर्षा की भी संभावना बन रही है
  3. बादल छाने के कारण रात में शहरवासियों को उमस का अहसास होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहरवासियों को आगामी सप्ताह में तेज गर्मी से राहत मिलेगी। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई देगा। दोपहर तक जहां धूप परेशान करेगी। वही उसके बाद बादल छाएंगे और शाम के समय तेज हवाएं भी चलेगी। इंदौर की तरह प्रदेश भर में मौसम का मिला जुला असर दिखाई देगा।

प्रदेश में आगामी सप्ताह में भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर व चंबल सहित पूर्वी मप्र के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थितियां भी दिखाई देगी। इसके अलावा इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलेगी। आगामी सप्ताह में इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे कम ही रहेंगे। बादल छाने के कारण रात में शहरवासियों को उमस का अहसास होगा और न्यूनतम तापमान बढ़े हुए रहेंगे।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहां से उत्तर-दक्षिण द्रोणिका लाइन व पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का समिश्रण पूर्वी राजस्थान से मप्र, विदर्भ, कर्नाटक होते हुए तटीय इलाकों तक जा रहा है।

वहीं एक पूर्व- पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्वी मप्र से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश व दक्षिण असम होते हुए मणिपुर तक जा रही है। इसके प्रभाव से अभी अरब सागर से नमी आ रही है। यही वजह है कि इंदौर सहित प्रदेशभर में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने की स्थितियां दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ कुवैत व जैदा के पीछे है। आगामी दिनों में यह उत्तर भारत की ओर आएगा। इसके प्रभाव से सप्ताह के अंत में इंदौर को छोड़कर प्रदेश के शेष हिस्से में बादल, वर्षा व तेज हवाओं की स्थितियां दिखाई देगी।

Source link
#इदर #क #मसम #तज #गरम #स #मलग #रहत #छएग #बदल #और #चलग #तज #हवए

Post Comment