×
इंदौर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों पर दौड़ रहे चलते-फिरते बार, इस वर्ष 50 से ज्यादा वाहन जब्त

इंदौर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों पर दौड़ रहे चलते-फिरते बार, इस वर्ष 50 से ज्यादा वाहन जब्त

शहर में अवैध शराब तस्करी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब शराब माफिया चारपहिया वाहनों की बजाय बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल कर पुलिस और आबकारी विभाग की नज…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 08:20:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 08:20:03 AM (IST)

आबकारी विभाग ने दाेपहिया पर परिवहन की जा रही शराब की जब्त। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. दोपहिया से छोटी-छोटी खेप में हो रही सप्लाई, लगातार कार्रवाई में कई नेटवर्क बेनकाब
  2. शहर की सड़कों पर ये दोपहिया वाहन चलते-फिरते बार बनकर दौड़ रहे हैं
  3. विशेष कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे 50 से अधिक दोपहिया वाहन और अवैध शराब जब्त की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में अवैध शराब तस्करी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब शराब माफिया चारपहिया वाहनों की बजाय बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल कर पुलिस और आबकारी विभाग की नजरों से बचते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में शराब पहुंचा रहे हैं।

यही कारण है कि शहर की सड़कों पर ये दोपहिया वाहन चलते-फिरते बार बनकर दौड़ रहे हैं। आबकारी विभाग की इस वर्ष चली विशेष कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे 50 से अधिक दोपहिया वाहन और अवैध शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इंदौर में दोपहिया से शराब परिवहन की सबसे अधिक कार्रवाईयां हुई है। इंदौर के अलग-अगल क्षेत्रों में दोपहिया के माध्यम से शराब पहुंचाई जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार तस्कर शराब को छोटी-छोटी खेप में बांटकर कालोनियों, बस्तियों और शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा रहे थे। दोपहिया वाहन संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से आसानी से निकल जाते हैं, जिससे उन पर संदेह भी कम होता है। इसी वजह से तस्करों ने इस माध्यम को सबसे सुरक्षित विकल्प बना लिया है।

सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। टीमों द्वारा जिले में कई स्थानो पर चेक पाइंट बनाए गए। बीते दिनों सर्वाधिक दोपहिया वाहन जब्त किए गए। कई आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

100 क्वाटर किए जब्त

आबकारी विभाग की टीम ने सदर बाजार निवासी संदीप मौर्या को दोपहिया के साथ पकड़ा। जांच में एक थैले में 100 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। विभाग ने शराब और वाहन दोनों जब्त कर आरोपित पर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की। प्रतिदिन ऐसे ही अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया पकड़े जा रहे है।

बोतलों में टूट की छूट के नियम का फायदा उठाया, रिकार्ड में डैमेज असल में बाजार पहुंची शराब, सिलतरा गोदाम प्रभारी हटाया गया

Source link
#इदर #क #सडक #पर #दपहय #वहन #पर #दड #रह #चलतफरत #बर #इस #वरष #स #जयद #वहन #जबत

Post Comment