×
इंदौर के आजाद नगर-खजराना क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वाले लेडी तस्कर मिष्ठी के पैडलर गिरफ्तार

इंदौर के आजाद नगर-खजराना क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वाले लेडी तस्कर मिष्ठी के पैडलर गिरफ्तार

सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे। एमआइजी थाना की खुफिया सेल की भूमिका संदिग्ध है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:12:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:12:09 AM (IST)

लेडी ड्रग्स तस्कर के तीन पैडलर गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है
  2. सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे
  3. चंदननगर के पैडलर अल्ताफ उर्फ अल्तमस को डिलीवरी देने जा रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह के तार महिला तस्कर से जुड़े है। सस्ती ड्रग्स खरीद कर श्रीनगर (कांकड़), आजाद नगर और खजराना में बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहे थे। एमआइजी थाना की खुफिया सेल की भूमिका संदिग्ध है।

डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित तालिब उर्फ तान पुत्र अलाउद्दीन शेख निवासी उम्मेद हानी मस्जिद के समीप (श्रीनगर कांकड़) को पकड़ा था।12 ग्राम एमडी लेकर जा रहा था। पूछताछ में बताया ड्रग्स धारियाखेड़ी (मंदसौर) के जमील पुत्र जाकिर शाह से खरीदी थी। चंदननगर के पैडलर अल्ताफ उर्फ अल्तमस को डिलीवरी देने जा रहा था।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अल्तमस और जमील को भी पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक गैंग लेडी तस्कर मिष्ठी से जुड़ी है और श्रीनगर कांकड़ से लेकर खजराना तक ड्रग्स की सप्लाई करते है। श्रीनगर क्षेत्र में शाहबाज मूर्गा,मोइनू दाल,शाकीर पौदीना,आमीन सूका की गैंग भी ड्रग्स बेच रही है। छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है। सभ्रांत परिवार की युवतियां ड्रग्स खरीदने आती है। आरोपित गाड़ियां बदल बदल कर डिलीवरी देने जाते है। एमआइजी थाना की खुफिया सेल भी आरोपितों से मिली है। कांकड़ और राधिका कुंज में सक्रीय तस्करों की जानकारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं करते है।

कारों के कांच फोड़ने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला

इंदौर। सत्यदेव नगर में कारों के कांच तोड़ने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सबक सिखाया। पुलिस कालोनी में ले गई और जुलूस निकाला। दोनों के पैरों में पट्टा बंधा हुआ था और एक दूसरे को सहारा देकर चल रहे थे। बदमाशों ने इस दौरान माफी भी मांगी।पुलिस के अनुसार सत्यदेव नगर में घरों के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित आदित्य उर्फ बाबूनाथ पुत्र राकेश परमार निवासी नाथ मोहल्ला सूर्यदेव नगर और हर्ष उर्फ बाबू पुत्र हेमंत चौहान निवासी नाथ मोहल्ला सूर्यदेव नगर को पकड़ा। गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की मगर गिर गए और पैरों में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस शुक्रवार को दोनों बदमाशों को सत्यदेव नगर लेकर गई। फ्रेक्चर होने के कारण पैर में पट्टा बंधा हुआ था। चल नहीं पा रहे थे। दोनों एक दूसरे को सहारा देते हुए चल रहे थे। पैर जमीन पर नहीं टिक रहा था।

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… मैरिज ब्यूरो की आड़ में ड्रग्स बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

Source link
#इदर #क #आजद #नगरखजरन #कषतर #म #डरगस #बचन #वल #लड #तसकर #मषठ #क #पडलर #गरफतर

Previous post

इंदौर सराफा बाजार: मुनाफावसूली की बिकवाली,कीमती धातुओं में मामूली गिरावट

Next post

इंदौर में डीएवीवी के छात्र ने परीक्षा के दौरान हेड के सामने शिक्षक को पीटा, विभागाध्यक्ष ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

Post Comment