×
इंदौर में डीएवीवी के छात्र ने परीक्षा के दौरान हेड के सामने शिक्षक को पीटा, विभागाध्यक्ष ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

इंदौर में डीएवीवी के छात्र ने परीक्षा के दौरान हेड के सामने शिक्षक को पीटा, विभागाध्यक्ष ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

छात्र से विभागाध्यक्ष और स्टाफ ने जैसे-तैसे शिक्षक को बचाया। शिक्षक की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सहमे विभागाध्यक्ष ने पुलिस से सुरक्षा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 08:52:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 08:52:09 AM (IST)

इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुरुवार को परीक्षा के दौरान हुई घटना, फार्म भरे बिना परीक्षा में शामिल हुआ था छात्र
  2. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के एक छात्र ने किया अशोभनीय व्यवहार
  3. छात्र से सहमे विभागाध्यक्ष ने पुलिस से विभाग में सुरक्षा देने की मांग की है

लोकेश सोलंकी, नईदुनिया, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के एक छात्र ने डिपार्टमेंड हेड के सामने उन्हीं के कमरे में शिक्षक को बुरी तरह पीट दिया। गुरुवार को तक्षशिला कैंपस के स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज में एमए की परीक्षा के दौरान यह वाकया हुआ।

हिंसक हुए छात्र से विभागाध्यक्ष और स्टाफ ने जैसे-तैसे शिक्षक को बचाया। शिक्षक की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। अब शनिवार को फिर से परीक्षा होना है ऐसे में छात्र से सहमे विभागाध्यक्ष ने पुलिस से विभाग में सुरक्षा देने की मांग की है।

एमए के विद्यार्थी छात्र पवन इवने व दो-तीन छात्रों में परीक्षा फार्म और सेमेस्टर फीस नहीं जमा की थी। इस पर विभागाध्यक्ष की ओर से ऐसे छात्रों को फार्म व फीस भरने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के शिक्षक सुखवीरसिंह जाटव को विभागाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि फार्म नहीं भरने वाले छात्रों को इसके लिए कह दे। शिक्षक जाटव ने संबंधित छात्रों को वाट्सएप पर मैसेज भेज दिया।

इसके बाद अन्य छात्रों ने तो फार्म भर दिया लेकिन पवन इवने ने फार्म नहीं भरा। इसके बाद गुरुवार को फिर से पर्चा हुआ तो विभागाध्यक्ष ने पवन को अपने कक्ष में मिलने बुलाया और कारण जानने की कोशिश की। इस बीच शिक्षक सुखवीरसिंह जाटव भी विभागाध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे। उसी पल छात्र पवन ने शिक्षक पर हमला कर दिया और जमकर पीटा। स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज के विभागाध्यक्ष डा.सखाराम मुजाल्दे व स्टाफ ने जैसे-तैसे शिक्षक को बचाया व पुलिस को खबर की।

सुरक्षा मांगी है

स्कूल आफ ट्राइबल स्टडीज के विभागाध्यक्ष डा.मुजाल्दे के अनुसार मेरे निर्देश पर शिक्षक ने सभी छात्रों को फार्म व फीस दाखिल करने को कहा था। बिना फीस भरे तो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते फिर भी हमने दो पर्चों में उन्हें बैठने की अनुमति दे दी। शिक्षक सुखवीर ने जब फार्म भरने के लिए मैसेज किया तो एक दिन पहले छात्र ने उन्हें भला-बुरा कहा। गुरुवार को भी वह परीक्षा में शामिल होने आया तो उसे मैंने अपने पास बुलाया। वहां जब शिक्षक भी आए तो उसने हमला कर दिया।

पुलिस को शिकायती आवेदन दिया लेकिन एफआइआर यह सोचकर नहीं करवाई है कि उसका भविष्य बर्बाद न हो। शुक्रवार को मैं थाने गया था। शनिवार को फिर से परीक्षा होना है इसलिए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। छात्र ने शिक्षक को पीटा है जो गंभीर अनुशासनहीनता है इसलिए प्रकरण को कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड में भेजा गया है। विवि प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगा।

डीएवीवी इंदौर : गाइड उपलब्ध नहीं होने से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया से हटाए गए 11 सब्जेक्ट

Source link
#इदर #म #डएवव #क #छतर #न #परकष #क #दरन #हड #क #समन #शकषक #क #पट #वभगधयकष #न #पलस #स #मग #सरकष

Previous post

इंदौर के आजाद नगर-खजराना क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वाले लेडी तस्कर मिष्ठी के पैडलर गिरफ्तार

Next post

लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर को शूटर सप्लाई करने वाले बदमाश पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

Post Comment