एमवायएच में मोटापे की सर्जरी के लिए देशभर से मरीज आ रहे हैं। इस अस्पताल में अब छह मरीजों के निश्शुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इनमें हैदराबाद और महाराष …और पढ़ें
HighLights
- हैदराबाद, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के मरीजों की हुई निश्शुल्क सर्जरी
- देश का पहला संस्थान जहां निश्शुल्क हो रही सर्जरी, निजी अस्पताल में पांच लाख खर्च
- एमवायएच में आयुष्मान योजना के तहत यह निश्शुल्क हो रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर । एमवाय अस्पताल में शुरू हुए बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक क्लिनिक में मोटापे की सर्जरी के लिए देशभर से मरीज आ रहे हैं। यहां अभी तक छह मरीजों की निश्शुल्क सर्जरी की जा चुकी है। इनमें इंदौर के अलावा हैदराबाद, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के मरीज भी शामिल है।
प्रबंधन का दावा है कि यह देश का पहला शासकीय संस्थान है, जहां निश्शुल्क मोटापे की सर्जरी की जा रही है। निजी अस्पताल में पांच लाख रूपये तक खर्च आता है। एमवायएच में आयुष्मान योजना के तहत यह निश्शुल्क हो रही है। अन्य मरीज भी सरकार खर्च पर उपचार करवा रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक मोटापे की समस्या देश में तेजी से बढ़ रही है। हर चौथा व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। मोटापा ऐसा रोग है जो अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। इससे बचाव के लिए हमें खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला मरीज पाकिस्तान की भी है, जिसका आपरेशन किया गया। शादी होने के बाद उसने भारतीय नागरिकता ली है, दस वर्ष से यहां रह रही है।
इन मरीजों को मिला निश्शुल्क उपचार
केस एक- 120 से 97 किग्रा हुआ वजन
इंदौर की रहने वाली 43 महिला का वजन 120 किग्रा था। महिला कई वर्षों से मोटापा, बीपी, हाईपरटेंशन, थायराईड, जोड़ो के दर्द आदि बीमारियों से ग्रसित थी। वजन के कारण इतना परेशान हो गई थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। वह एमवाय के सर्जरी विभाग में इलाज के लिए पहुंची थी। महिला ने बताया कि आपरेशन के बाद अब वजन 97 किलोग्राम हो गया है। निजी अस्पतालों में पांच लाख रूपये खर्च आ रहा था, इसलिए उपचार नहीं करवा पा रहे थे।
केस दो- 35 किग्रा वजन हुआ कम
38 वर्षीय महिला ने बताया मेरा 103 किलोग्राम था। जिसके कारण काफी परेशान थी। कहीं आने जाने में भी सोचना पड़ता था और वजन के कारण आत्मविश्वास भी कम हो गया था। समाचार पत्रों के माध्यम से बेरिएट्रिक क्लिनिक की जानकारी मिली, इसके बाद डा. घनघोरिया से संपर्क किया। आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद वजन 70 किग्रा हो गया है।
केस तीन- हैदराबाद की 25 वर्षीय युवती का 125 किग्रा था वजन
हैदराबाद की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का वजन 125 किग्रा था। जिसके कारण वह काफी परेशान हो गई थी। थोड़ा चलने के बाद ही सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लग गई थी। लंबे समय से जुझ रही युवती इलाज के लिए इंदौर आई। यहां आपरेशन के बाद उसका 25 किग्रा वजन कम हुआ है।
मोटापा बढ़ने के प्रमुख कारण
- अधिक जंकफूड और मीठा खाना
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- लंबे समय तक बैठे रहना
- नींद पूरी न होना
- तनाव और चिंता
- हार्मोनल बदलाव
- मोटापे के कारण होने वाली बीमारियां
- मधुमेह (डायबिटीज)
- उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)
- हृदय रोग
- जोड़ों में दर्द
- सांस लेने में दिक्कत
- फैटी लिवर
एक माह में पांच सर्जरी कर रहे हैं
एमवाय अस्पताल में बेरिएट्रिक सर्जरी के लिए इंदौर के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से मरीज आ रहे हैं। वर्ष 2014 से बेरिएट्रिक सर्जरी हो रही है, अब तक 100 से अधिक मरीजों को लाभ मिल चुका है। यह देश का पहला संस्थान है, जहां निश्शुल्क सर्जरी हो रही है। अभी हम एक माह में पांच सर्जरी कर रहे हैं, हमारा प्रयास है कि सप्ताह में दो सर्जरी करें। आपरेशन के पहले ह्रदय, हार्मोन आदि के टेस्ट किए जाते हैं। इसके साथ ही लंग्स और हार्ट की कैपेसिटी बढ़ाने के बाद ही सर्जरी की जाती है। – डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन, एमजीएम मेडिकल कालेज
Source link
#इदर #क #एमवय #असपतल #म #मटप #क #सरजर #क #लए #दशभर #स #आ #रह #मरज



Post Comment