प्राणी संग्रहालय में दर्शकों को गर्मी से राहत दे रहा है। जब तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, ऐसे में हरे-भरे सैकड़ों पेड़ों के बीच वन्य जनजीवन की अठख …और पढ़ें
HighLights
- 51 एकड़ में फैले चिड़याघर में घने पेड़ दे रहे गर्मी से राहत, बोरिंग दे रहे पानी
- वाटर बॉडी में आकर्षण का केंद्र बनी वन्य प्राणियों की अठखेलियां
- हरे-भरे सैकड़ों पेड़ों के बीच वन्य जनजीवन की अठखेलियां मन को आनंदित करती है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में जहां गर्मी के तीखे तेवर आमजनमानस के लिए मुसीबत बने हुए।सूरज चढ़ते घर के बाहर निकलना आसान नहीं है, ऐसे में सूखते बोरिंगों के चलते बीतते दिनों के साथ जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे 51 एकड़ में फैला कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यहां आने वाले दर्शकों को गर्मी से राहत दे रहा है। मई माह में जब तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, ऐसे में हरे-भरे सैकड़ों पेड़ों के बीच वन्य जनजीवन की अठखेलियां मन को आनंदित करती है। वन्य प्राणियों गर्मी से राहत देने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने विशेष तैयारी की है।
चिड़ियाघर में गर्मी के साथ ही वन्य प्राणियों की देखभाल भी बढ़ गई है। वन्य प्राणियों को तेज गर्मी से बचाने के लिए उनके पिंजरों के पास कूलर लगाए गए है। साथ ही पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए उनके खाने में भी बदलाव किया गया है।
उन्हें स्ट्रेस से बचाने के लिए पानी में भी एंटी स्ट्रेस पाउडर मिलाकर दिया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रभारी डा. उत्तम यादव के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्था की गई है।यहां की सभी वाटर बाड़ी का समुचित उपयोग किया जा रहा है। यहां बोरिंग जल प्रदान कर रहे है। शेर, बाघ एवं तेंदुए के इन्क्लोजरों में वॉटर बाडी, शेड ट्री और इनक्लोजर के अंदर पानी की व्यवस्था कर दी है। इससे यहां की हरियाली बनी हुई है। हरियाली एवं ठंडे क्षेत्र में शेर-बाघ आराम करना पसंद करते है।
रात में चालू कर देते हैं कूलर
रात में जब शेर, भालू, तेंदुआ आदि पिंजरों में खाना खाने के लिए आते है तो उस समय कूलर चालू कर दिए जाते है। इन्हें गर्मी परेशान न करे इसलिए इनके लिए 10 कूलर लगाए गए है। बर्ड हाउस में भी स्प्रिंकलर लगा रखे है। दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव किया जाता है, ताकि पक्षी घर में तापमान बना रहे। गर्मी में हिट स्ट्रोक से भी उन्हें राहत मिल जाती है। पक्षी भी गर्मी में नहाना पसंद करते हैं, तो स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी भी उन्हें मिल जाता है। न्यू वर्ल्ड मंकी के इनक्लोजरों के दोनों तरफ भी कूलर लगा दिए है।
दिन में दो -तीन बार पानी का छिड़काव
सांभर को किचड़ में नहाना अच्छा लगता है। इनके बाड़े में भी वॉटर बॉडी बना रखी है जिसमें पानी भरते रहते हैं। जब भी उन्हें शरीर का तापमान बनाए रखना होता है वह पानी मे चले जाते है। स्नेक हाउस में भी किंग कोबरा, कॉमन सेंडबोआ, कोबरा, रेड स्नेक के लिए तापमान मेनटेन करने के लिए दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव किया जाता है। किंग कोबरा को गर्मी से ज्यादा दिक्कत न हो इसके चलते कूलर लगाया है।
इंदौर जू में नन्हे मेहमानों की दस्तक, शेरनी मेघा ने दिया 3 शावकों को जन्म, संख्या पहुंची 14
Source link
#इदर #क #चडयघर #म #गरम #स #बचव #क #लए #पकषय #क #लए #सपरकलर #स #पन #स #छडकव #शरबघ #क #पजर #म #लगए #कलर



Post Comment