चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने इस बारे में बताया कि आमतौर पर मादा हिरण का रंग गेहुआं तथा नर हिरण का रंग गहरा काला होता है। इनके शावक का रंग आम …और पढ़ें
HighLights
- चिड़ियाघर में एक दुर्लभ और आकर्षक सफेद हिरण के शावक का जन्म हुआ है
- पूरी तरह सफेद रंग और गुलाबी आंखों वाला यह नन्हा मेहमान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है
- इंदौर चिड़ियाघर में एक दुर्लभ अलबीनो हिरण के शावक के जन्म से रौनक छाई हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के चिड़ियाघर में एक दुर्लभ और आकर्षक सफेद हिरण के शावक का जन्म हुआ है। पूरी तरह सफेद रंग और गुलाबी आंखों वाला यह नन्हा मेहमान चिड़ियाघर में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
इंदौर चिड़ियाघर में एक दुर्लभ अलबीनो हिरण के शावक का जन्म हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मेलेनिन की कमी के कारण ऐसा दुर्लभ रंग दिखाई देता है। यह नन्हा मेहमान अपनी अनोखे रंग और गुलाबी आंखों के कारण चिड़ियाघर का नया आकर्षण बन गया है। आम हिरणों की तुलना में इसका रंग पूरी तरह सफेद है, जबकि इसकी आंखें हल्के गुलाबी रंग की हैं।
इसे अलबीनो हिरण कहा जाता है
चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने इस बारे में बताया कि आमतौर पर मादा हिरण का रंग गेहुआं तथा नर हिरण का रंग गहरा काला होता है। इनके शावक का रंग आमतौर पर माता-पिता के रंगों से मिलता-जुलता होता है, लेकिन यह शावक पूरी तरह सफेद है। इसे अलबीनो हिरण कहा जाता है।
मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण ऐसा रंग दिखता है
पशु विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण ऐसा रंग दिखाई देता है। यही कारण है कि इसकी आंखें भी गुलाबी हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार शावक पूरी तरह स्वस्थ है। चिड़ियाघर में इस नए मेहमान के आने के साथ ही यहां हिरणों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। फिलहाल सफेद हिरण की विशेष देखभाल की जा रही है।
काले हिरण की नस्ल में आमतौर पर ऐसा नहीं होता
सफेद टाइगर के लिए चर्चित इंदौर के कमला नेहरू प्राणी उद्यान में पहली बार दुर्लभ सफेद रंग के ब्लैकबक ने जन्म लिया है। काले हिरण की नस्ल में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है कि उनमें पाया जाने वाला सफेद रंग का जीन अगली संतति में प्रभावी हो जाए लेकिन इंदौर के चिड़ियाघर में मौजूद कृष्ण मृग के परिवार में यह संभव हो सका है, जहां कृष्ण मृग के एक जोड़े ने सफेद रंग के कृष्ण मृग को जन्म दिया है।
सफेद हिरण पूरी तरह स्वस्थ
प्रभारी डॉ. उत्तम यादव बताते हैं, इंदौर के चिड़ियाघर में सबसे ज्यादा सफेद टाइगर का भी जन्म होता है, यहां विभिन्न प्रकार के दुर्लभ वन्य प्राणी मौजूद हैं, जिसमें अब सफेद हिरण भी शामिल हो गया है। नन्हा सफेद हिरण पूरी तरह स्वस्थ है। यहां जू में ऐसा पहली बार हुआ है कि सफेद हिरण के बच्चे ने जन्म लिया है।
Source link
#इदर #क #चडयघर #म #जनम #दरलभ #सफद #हरण #मलनन #क #कम #स #मल #ऐस #रग #आख #भ #गलब



Post Comment