उसने दाल के निवेश की स्कीम बताई और स्टाक का वीडियो व फोटो बताए। सौदा होने पर गिरी ने एचडीएफसी और कोटक बैंक से ऋण लेकर विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स के खाते मे…और पढ़ें
HighLights
- सोलापुर के व्यापारियों पर केस।
- स्टाक के फोटो-वीडियो बताया गया।
- मुनाफा का झांसा देकर की धोखाधड़ी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। रानीबाग के दाल कारोबारी के साथ 65 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने सोलापुर के दो व्यापारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोपितों ने तुअर दाल का स्टाक का वीडियो और फोटो बता कर सस्ती दाल का झांसा दिया और खातों में रुपये जमा करवा लिए।
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय गिरीश पुत्र राजकुमार रामानानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। गुरुशांतिलिंग कुंभार निवासी बसवेश्वर मार्केट यार्ड अक्कलकोट सोलापुर(महाराष्ट्र) और सोमनाथ हलगोदे पुत्र चनप्पा हलगोदे निवासी वसुंधरा हाईट नगर साकार पथ सोलापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपितों की विजयलक्ष्मी के नाम से व्यापारिक फर्म है। वर्षों से दोनों कारोबारी संपर्क में थे। छग और नागपुर में भी व्यापार कर चुके थे। आरोप है कि फरवरी में सोमनाथ गिरीश से मिलने रानीबाग आया था।
उसने दाल के निवेश की स्कीम बताई और स्टाक का वीडियो व फोटो बताए। सौदा होने पर गिरी ने एचडीएफसी और कोटक बैंक से ऋण लेकर विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स के खाते में रुपये जमा करवा दिए।
आरोपितों द्वारा दाल की डिलीवरी नहीं दी गई। बार बार तकादा करने पर भी आरोपितों द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो थाने में शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ कायमी कर ली।
Source link
#इदर #क #दल #करबर #स #लख #क #ठग #सलपर #क #वयपरय #पर #कस



Post Comment