×
इंदौर के बिजासन माता मंदिर के पीछे बाउंड्रीवाल निर्माण पर आपत्ति, परिक्रमा मार्ग प्रभावित होने की आशंका

इंदौर के बिजासन माता मंदिर के पीछे बाउंड्रीवाल निर्माण पर आपत्ति, परिक्रमा मार्ग प्रभावित होने की आशंका

समिति का आरोप है कि प्रशासन ने 15 दिन में सीमांकन कराने का भरोसा दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वहीं निर्माण की तैयारी …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 10:05:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 10:05:49 AM (IST)

मां बिजासन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीमांकन में देरी पर उठे सवाल, प्रभावित हो सकते हे पुजारियों के समाधि स्थल
  2. प्रशासन ने 15 दिन में सीमांकन कराने का भरोसा दिया था
  3. तय समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर परिसर में जमीन और निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पीछे बाउंड्रीवाल निर्माण की तैयारी शुरू होने से मंदिर विकास समिति ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति का आरोप है कि प्रशासन ने 15 दिन में सीमांकन कराने का भरोसा दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसी बीच निर्माण की तैयारी ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर के पीछे स्थित क्षेत्र में जेसीबी मशीन से गहरी नींव खोदी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि प्रस्तावित बाउंड्रीवाल बनने से वर्षों पुराने पुजारियों के समाधि स्थल श्रद्धालुओं की पहुंच से दूर हो सकते हैं। साथ ही मंदिर के पीछे प्रस्तावित परिक्रमा मार्ग और भविष्य के विकास कार्य भी बाधित होने की आशंका है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ महीने पहले महापौर और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान मंदिर की भूमि का सीमांकन कराने और परिसर के संरक्षण व विकास का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक सीमांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जबकि निर्माण गतिविधियां शुरू होती दिखाई दे रही हैं।

बिना सीमांकन निर्माण कार्य आगे बढ़ा तो आंदोलन किया जाएगा

मंदिर सांस्कृतिक चेतना सेवा समिति के सदस्यों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि बिना सीमांकन निर्माण कार्य आगे बढ़ा तो आंदोलन किया जाएगा। समिति ने मांग की है कि पहले मंदिर भूमि की स्थिति स्पष्ट की जाए और उसके बाद ही किसी निर्माण को अनुमति दी जाए। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने संकेत दिए हैं कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद मंदिर विकास से जुड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Source link
#इदर #क #बजसन #मत #मदर #क #पछ #बउडरवल #नरमण #पर #आपतत #परकरम #मरग #परभवत #हन #क #आशक

Post Comment