×
इंदौर के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर बिछेगी नई स्टेब्लिंग लाइन, ट्रेनों, इंजनों और मालगाड़ियों की हो सकेगी पार्किंग

इंदौर के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर बिछेगी नई स्टेब्लिंग लाइन, ट्रेनों, इंजनों और मालगाड़ियों की हो सकेगी पार्किंग

उज्जैन सिंहस्थ-2028 को लेकर पश्चिम रेलवे ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर नई योजना बना ली है। इस योजना के तहत राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर स्टेब्लिंग ल…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:57:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:57:58 AM (IST)

राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर बिछेगी नई स्टेब्लिंग लाइन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उज्जैन सिंहस्थ-2028 को लेकर पश्चिम रेलवे ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर नई योजना बना ली है
  2. इस योजना के तहत राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर स्टेब्लिंग लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है
  3. सिंहस्थ के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु आएंगे, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करेगा

नईदुनिया प्रतिनिध, इंदौर। उज्जैन सिंहस्थ-2028 को लेकर पश्चिम रेलवे ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर नई योजना बना ली है। इस योजना के तहत राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर स्टेब्लिंग लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।

सिंहस्थ के दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसको लेकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करेगा। इस स्टेब्लिंग लाइन पर ट्रेनों की पार्किंग की जा सकेगी। वह विशेष ट्रैक या लूप लाइन होता है, जिसका उपयोग ट्रेनों, इंजनों या डिब्बों (वैगनों) को खड़ा करने के लिए किया जाता है, जब वे उपयोग में नहीं होते।

इंदौर रेलवे स्टेशन से लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है

इंदौर रेलवे स्टेशन से लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते इंदौर मुख्य रेलवे स्टेशन ट्रेनों को पार्किंग करने की पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ट्रेनों को पार्किंग के लिए महू रेलवे स्टेशन भेजा जाता है। फिर पांच-छह नंबर प्लेटफार्म पर या लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जाता है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन करेगा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंदौर आएंगे। इसको देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके चलते राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के समीप ही नई स्टेब्लिंग लाइन बिछाने की योजना पर काम चल रहा है। इस लाइन पर ट्रेनों, इंजनों और मालगाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा। इससे कई ट्रेनों को महू रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने की जरूरत नहीं होगी।

रेलवे को ट्रेनों के आवागमन में होना वाले खर्च में बचत होगी। साथ ही समय की बर्बादी से भी छुटकारा मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेब्लिंग लाइन से ट्रैफिक कंट्रोल में मदद मिलेगी। मुख्य और लूप लाइनों को खाली रखना ताकि चालू ट्रेनें बिना किसी रुकावट के आवागमन हो सकें। साथ ही ट्रेनों को सुरक्षित रूप से खड़ा करना और रोल (अपने आप लुढ़कने) से बचाने के लिए सुरक्षित करना।

Source link
#इदर #क #रजदर #नगर #रलव #सटशन #पर #बछग #नई #सटबलग #लइन #टरन #इजन #और #मलगडय #क #ह #सकग #परकग

Post Comment