×
इंदौर के सारांश जैन का भारतीय टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर मिला मौका, 2 साल बाद शहर से नया टेस्ट खिलाड़ी

इंदौर के सारांश जैन का भारतीय टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर मिला मौका, 2 साल बाद शहर से नया टेस्ट खिलाड़ी

इंदौर के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को बीसीसीआई ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। इंदौर से करीब दो साल बाद किसी खिला…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 05:26:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 05:26:58 PM (IST)

33 की उम्र में सारांश जैन को मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह।

HighLights

  1. 33 की उम्र में सारांश जैन को मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह
  2. इंडिया-ए के शानदार प्रदर्शन का चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा इनाम
  3. विजय क्लब के एक और स्टार को BCCI ने सौंपा टीम का टिकट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को बीसीसीआई ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। इंदौर से करीब दो साल बाद किसी खिलाड़ी का भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है।

पिछली बार रजत पाटीदार को वर्ष 2024 में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी। संयोग से रजत और सारांश स्थानीय क्रिकेट में भी एक ही क्लब से खेलते हैं।

रणजी टीम से भारत-ए और अब टेस्ट टीम का सफर

सारांश जैन लंबे समय से मध्य प्रदेश रणजी टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्हें श्रीलंका दौरे पर भारत-ए टीम में शामिल किया गया था। इस दौरान उन्होंने दो मैचों में कुल पांच विकेट चटकाए, जबकि एक मैच में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब फिर उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए ही भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

पिता के सपने को पूरा कर रहे हैं सारांश

सारांश के पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रहे हैं। हालांकि उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला। अब पिता के सपने को सारांश पूरा कर रहे हैं।

33 साल के सारांश 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,223 रन बना चुके हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रनों की पारी रही है। उन्होंने कुल दो शतक लगाए हैं। वहीं 188 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Promotion in MP: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दी राहत, पदोन्नति आदेश याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा; राज्य सरकार को नोटिस

इंदौर के प्रमुख खिलाड़ियों की सूची में हुए शामिल

मध्य प्रदेश टीम के लिए सारांश ने दिसंबर 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में पदार्पण किया था। सारांश से पहले इंदौर के नरेंद्र हिरवानी, राजेश चौहान, नमन ओझा और रजत पाटीदार टेस्ट टीम में खेल चुके हैं। ईश्वर पांडे का भी चयन टेस्ट टीम में हुआ था, लेकिन इन्हें पदार्पण का अवसर नहीं मिला था।

Source link
#इदर #क #सरश #जन #क #भरतय #टम #म #चयन #शरलक #दर #पर #मल #मक #सल #बद #शहर #स #नय #टसट #खलड

Post Comment