नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। साहब, पेंशन कब आएगी! तो एक ही जवाब ‘अभी नहीं आई है।’ महज 600 रुपये पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे जिले के 62 से अधिक बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग हितग्राही चार माह से उक्त जवाब सुन-सुनकर परेशान हो चुके हैं। क्योंकि, पेंशन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
आश्चर्य की बात यह कि जिम्मेदारों के पास भी पेंशन संकट के समाधान को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं है। शायद इसीलिए बार-बार एक ही जवाब मिल रहा है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन का प्रविधान किया गया है
दरअसल, भारत सरकार की ओर से वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का प्रविधान किया गया है। इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के रूप में हर महीने 600 रुपये की राशि दी जाती है। इस तरह जिले में तीनों पेंशन के 62473 हितग्राही हैं।
हर जगह एक ही जवाब मिल रहा है ‘पेंशन अभी आई नहीं
खास बात यह कि उनके बैंक खातों में पेंशन आने का मोबाइल पर मैसेज (संदेश) आता रहा है। लेकिन पहले एक माह, फिर दो, तीन और चार महीने तक कोई मैसेज नहीं मिला, तो हितग्राही परेशान हो गए। वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन कभी नगरपालिका तो कभी बैंक के चक्कर काटने मजबूर हो गए। लेकिन यहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, क्योंकि हर जगह एक ही जवाब मिल रहा है ‘पेंशन अभी आई नहीं है।’
एसएनए स्पर्श पोर्टल पर एकीकरण के चलते विलंब
बताया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटकने के पीछे एसएनए स्पर्श पोर्टल का एकीकरण है। इस प्रक्रिया के चलते पेंशन जारी होने में विलंब हो रहा है। इधर, हितग्राहियों को पेंशन न मिलने से उनके मन में तमाम सवाल पनप रहे हैं। यही वजह है कि वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन दफ्तर-दफ्तर चक्कर काट रहे हैं कि आखिर उन्हें पेंशन क्यों नहीं मिल पा रही है।
नियमित दवा और पेट भरने का संकट
खास बात यह कि कई बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों के लिए उक्त पेंशन बड़ा सहारा है। वृद्धजनों ने बताया कि हर महीने पेंशन की राशि से दवाइयां खरीद लेते थे, लेकिन चार माह से पेंशन न मिलने से नियमित दवा का संकट हो गया है। किसी के लिए पेंशन पेट भरने का माध्यम है, तो किसी के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का साधन है। जो अब परेशानी का सबब बन चुकी है।
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का बढ़ा आंकड़ा
इधर, चार महीने से पेंशन न मिलने से हितग्राही लगातार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें कर रहे हैं। इससे शिकायतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जुलाई महीने में पेंशन से जुड़ी 238 शिकायतें दर्ज हैं, जिनका निराकरण न होने से शिकायत खत्म नहीं हो पा रही हैं। क्योंकि, पेंशन का जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक शिकायत लेवल-1 से अगले लेवल तक चलती रहती है।
यह भी पढ़ें- Promotion in MP: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दी राहत, पदोन्नति आदेश याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा; राज्य सरकार को नोटिस
पेंशन भुगतान को लेकर कलेक्टर ने लिखा पत्र
वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन को चार माह से पेंशन न मिलने की समस्या काे लेकर हाल ही में कलेक्टर किशोर कन्याल ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय के आयुक्त भोपाल को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिले के 62473 हितग्राहियों को पेंशन न मिलने से सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों के भ्रमण और चौपाल के दौरान लगातार शिकायतें की जा रही हैं। पेंशन राशि न मिलने से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतें लंबित हैं।
वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन भुगतान की प्रक्रिया सरकार के स्तर पर होना है। निश्चित समयावधि बताना मुश्किल है, लेकिन जैसे ही राशि प्राप्त होगी, हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।
– रिशु सुमन, उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
#सहब #पशन #कब #आएग #चर #मह #स #एक #ह #जवब #अभ #नह #आई..महज #रपय #पशन #क #लए #दफतर #क #चककर #कट #रह #गन #क #बजरग #वधव #और #दवयग



Post Comment