आरोपित रसूख और दबाव प्रभाव के कारण शिकायत जांच दबवा देता था। शिकायकर्ताओं को नेताओं और अफसरों के नाम से धमकाता था। पुलिस मामले में विजय के भाई संजय की …और पढ़ें
HighLights
- आरोपितों ने करोड़ों रुपये का सौदा किया पर भुगतान नहीं किया।
- तकादा करने पर नेताओं और अफसरों के नाम से भी धमकाया।
- पुलिस ने नोटिस जारी कर कथन के लिए बुलाया पर वे नहीं गए।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। साढ़े छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार कन्फेक्शनरी कारोबारी विजय जैसवानी और उसके भतीजे तरुण जैसवानी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। आरोपित रसूख और दबाव प्रभाव के कारण शिकायत जांच दबवा देता था। शिकायकर्ताओं को नेताओं और अफसरों के नाम से धमकाता था। पुलिस मामले में विजय के भाई संजय की भूमिका भी जांच रही है।
डीसीपी(अपराध)राजेश त्रिपाठी के मुताबिक बसंत विहार(सेक्टर-ए) निवासी विजय पुत्र अर्जुनदास जैसवानी और तरुण पुत्र संजय जैसवानी को 6 करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित केमको च्यू फूड प्रा.लि.,खालसा न्यूट्रिशियन इंडिया,जीआरवी बिस्किट और सकाना भारत टाय कैंडी के नाम से कारोबार करते है और उनके खिलाफ जया आडवाणी(खुशी इंटरप्राइसेस),कैलाश आडवाणी(प्रदीप ट्रेडर्स),धर्मेंद्र आडवाणी(गोपालदास एंड संस),दिव्या जैन(आकाश इंटरप्राइजेस),अमन जैन(जेएनपी),राकेश जैन(जैन ट्रेडिंग कंपनी),ओमेश कुमार(राधा कृष्णा ट्रेडर्स)अभिलाष साहू(सद्गुरु इंटरप्राइजेस),
आकाश जैन(बीडीएस ट्रेडर्स),भोजराज दासवानी(जयशंकर ट्रेडर्स),घनश्याम दास बैरानी,करमचंद बैरानी(कशीश इंटरप्राइजेस),इशान बैरानी(तेरा तेरा इंटरप्राइजेस),आशीष खंडेलवाल(वैभल लक्ष्मी शूगर),सीमा सोगानी(समाधान ट्रेडर्स),संजय डोंगले(रुद्राक्ष ट्रेडर्स),मनीष वाधवानी(स्वास्तिक इंटरप्राइजेस),संजय सचदेवा(श्रीकृष्णा ट्रेडर्स),सखी दीनामल वाधवानी(प्रिंस ट्रेडर्स) द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपितों द्वारा कारोबार बढ़ाने के लिए दलाल मंजोतसिंह होरा के माध्यम से शकर खरीदी थी। आरोपितों ने करोड़ों रुपये का सौदा किया पर भुगतान नहीं किया।
रुपयों के लिए तकादा करने पर आरोपितों ने नेताओं और अफसरों के नाम से धमकाया। पुलिस ने नोटिस जारी कर कथन के लिए बुलाया पर दोनों ही उपस्थित नहीं हुए।
Source link
#इदर #क #सयगज #क #शकर #वयपरय #स #सढ #छह #करड #रपय #ठगन #वल #चचभतज #स #पछतछ #नतअफसर #क #नम #स #धमक #रह #थ #करबर



Post Comment