नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले के ग्राम सिरपुर में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 करोड़ की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सर्वे नंबर 33 की 2.711 हेक्टेयर नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों बुलडोजर चला दिया। इस दौरान टीन शेड और फेंसिंग हटाई गई।
जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर शासकीय जमीन से अवैध अतिक्रमण हटा दिए। अतिक्रमणकर्ताओं ने नजूल भूमि पर छोटे-छोटे प्लाट काटकर तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया था।
मौके पर 5 कुर्सी हाइट तक बनी संरचनाएं, एक टीन शेड और करीब 24 प्लाट तार फेंसिंग से घिरे हुए पाए गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को पूरी तरह खाली कराया।
मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश की गई कार्रवाई में नजूल जमीन को मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कब्जा हटाने के बाद भूमि को शासन के नियंत्रण में ले लिया गया है।
भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
#इदर #क #सरपर #म #करड #क #शसकय #जमन #अतकरमण #मकत #हटए #टन #शड #व #फसग



Post Comment