इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस नियमित ट्रेन में सभी श्रेणियों में लगातार वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। इससे कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का …और पढ़ें
HighLights
- पिछले साल रेलवे ने इंदौर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन का किया था संचालन
- हफ्ते में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलने वाली ट्रेन पर काफी दबाव है
- इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की रेल मंत्री की घोषणा आठ साल बाद भी अधूरी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे ने रतलाम रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों के फेरे एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। इंदौर-हावड़ा (कलकत्ता के लिए) स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है, जबकि नियमित ट्रेन में वेटिंग काफी ज्यादा है। कई मौके पर रिग्रेट भी है, जबकि पिछले साल रेलवे ने इंदौर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था। इस साल अब तक यात्रियों को स्पेशल ट्रेन का इंतजार है।
हफ्ते में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलने वाली ट्रेन पर काफी दबाव है। वहीं, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की रेल मंत्री की घोषणा आठ साल बाद भी अधूरी है।
इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस नियमित ट्रेन में सभी श्रेणियों में लगातार वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। इससे कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग एक बार फिर से उठी है। यात्रियों को उम्मीद थी कि बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले ट्रेन शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंदौर से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों को उम्मीद है कि स्पेशल ट्रेन जल्द ही शुरू होगी और उनको राहत मिलेगी। वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर-हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र लिखकर जल्द ही ट्रेन शुरू करने की मांग की है। इसी तरह इंदौर-पटना एक्सप्रेस में भी सालभर वेटिंग बनी रहती है। इंदौर से पटना, पुणे, मुंबई मार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव काफी कम हुआ है। उल्लेखनीय है कि इंदौर से मुंबई, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, इंदौर-खड़की (पुणे) और लक्ष्मीबाई नगर से श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। शिप्रा एक्सप्रेस में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के सैकड़ों यात्री आवागन करते हैं।
रोजाना चलाने का वादा आठ साल बाद भी अधूरा
18 अप्रैल 2018 को भोपाल में हुए कार्यक्रम में शिप्रा एक्सप्रेस नियमित करने की मांग उठी थी, तब तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन अश्विनी लोहानी से चर्चा के बाद ट्रेन को नियमित करने और पेंट्रीकार लगाने का ऐलान किया था। अब पेंट्रीकार सुविधा तो शुरू हो गई, लेकिन आज तक नियमित नहीं हो पाई। रेलवे एक्सपर्ट नागेश नामजोशी ने कहा कि आठ साल लंबा समय होता है, इतने साल में भी ट्रेन नियमित नहीं हुई है। वहीं, इंदौर-कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Source link
#इदर #कलकत #क #लए #सपशल #टरन #क #लकर #नरणय #नह #ल #प #रह #रलव #अधकर #यतर #कर #रह #इतजर



Post Comment