इंदौर को जाम से मिलेगी राहत, लवकुश चौराहा फ्लाईओवर का एक लेन वाहनों के लिए खुलेगा, हजारों चालकों का बचेगा समय

इंदौर को जाम से मिलेगी राहत, लवकुश चौराहा फ्लाईओवर का एक लेन वाहनों के लिए खुलेगा, हजारों चालकों का बचेगा समय

शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण का लंबे समय से जारी इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) इसकी एक भुजा ट्रायल के…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 10:37:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 10:37:32 PM (IST)

इंदौर में डबल डेकर फ्लाईओवर का ट्रायल रन होगा शुरू।

HighLights

1. इंदौर में डबल डेकर फ्लाईओवर का ट्रायल रन होगा शुरू
2. अगस्त तक पूरी तरह तैयार होगा सबसे बड़ा फ्लाईओवर
3. लवकुश चौराहा फ्लाईओवर की पहली भुजा पर आवागमन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण का लंबे समय से जारी इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) इसकी एक भुजा ट्रायल के तौर पर खोली जा रही है। उज्जैन रोड से वाहन फ्लाईओवर का उपयोग कर सीधे मरीमाता की तरफ उतर सकेंगे। वाहनों के ऊपर से निकलने के कारण इससे फ्लाईओवर के नीचे जारी सर्विस रोड निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा हो सकेगा।

लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक लेन तैयार हो चुकी है और आवागमन शुरू किया जा रहा है। उज्जैन रोड से मरीमाता जाने वाली भुजा से आवागमन शुरू होने से वाहनों को चौराहे पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रायल के तौर पर इस भुजा से आवागमन शुरू किया जा रहा है, क्योंकि दूसरी भुजा का कार्य अभी बाकी है। इसके पूरा होने के बाद फ्लाईओवर से पूरी तरह से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। एक भुजा शुरू होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों का समय बचेगा और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं नीचे यातायात का भार भी कम होगा।

ट्रायल के तौर पर आवागमन होगा शुरू

आइडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े का कहना है कि लवकुश चौराहा स्थित फ्लाईओवर की एक भुजा से बुधवार को दोपहर बाद से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के तौर पर आवागमन शुरू किया जा रहा है। इससे नीचे सर्विस रोड का निर्माण भी तेजी से किया जा सकेगा।

मेट्रों अधिकारियों से हुई चर्चा

डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे से मेट्रों का ट्रैक गुजर रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर की एक भुजा शुरू करने के लिए मेट्रों की अनुमति की आवश्यकता थी। मंगलवार को आइडीए के अधिकारियों और मेट्रों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एक भुजा के ट्रायल के तौर पर शुरू करने की जानकारी दी गई। वहीं अनुमति की प्रक्रिया की गई।

Source link
#इदर #क #जम #स #मलग #रहत #लवकश #चरह #फलईओवर #क #एक #लन #वहन #क #लए #खलग #हजर #चलक #क #बचग #समय

Previous post

Acting Childish And Childless

Next post

Multi-year partnership announced between PGA Tour, DP World Tour, Asian Tour

Effective immediately, the PGA TOUR and DP World Tour – through their own existing Strategic Alliance – will partner with the Asian Tour to help provide commercial and playing opportunities, also establishing pathways for the leading Asian Tour members, with playing rights starting from the 2027 DP World Tour season.

The DP World Tour will also return to co-sanctioning select tournaments with the Asian Tour from 2027. Full details of those events will be outlined when the DP World Tour’s schedule for next season is announced later this year.

The DP World Tour and Asian Tour previously had a Strategic Alliance from 2016 to 2021. That formalised a relationship which originally began in February 1999 when the Malaysian Open became the first tournament to be co-sanctioned by the two tours.

In total, 108 tournaments have been co-sanctioned, with a further 21 events tri-sanctioned with either the Sunshine Tour or PGA Tour of Australasia.

Cho Minn Thant, Commissioner and CEO of the Asian Tour, said: “We feel the time is now right to collaborate with the DP World Tour and PGA Tour to enhance the Asian Tour for our members, fans and partners. Bringing the three Tours together under one partnership will increase the bandwidth of the professional game in Asia. Not only will co-sanctioning events see our members competing regularly on the global stage, but we are excited to welcome players from the other Tours to our pinnacle events, which showcase the strength and diversity of golf in Asia.”

#Multiyear #partnership #announced #PGA #Tour #World #Tour #Asian #Tour

Post Comment