इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग से गुजरने की लोगों की जल्दबाजी अब चिंता बढ़ा रही है। शनिवार को चोरल सुरंग में करीब 500 मीटर लंबी सुरंग बनी र…और पढ़ें
HighLights
- निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के लिए सुरंग के दोनों ओर बैरिकेड व गेट लगा रखे हैं
- ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सुरंग से गुजरने को लेकर जमकर विवाद किया, सुरक्षाकर्मी से भी विवाद किया
- निर्माण एजेंसी ने पुलिस और प्रशासन को की शिकायत, सुरक्षा को लेकर मांगी मदद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग से गुजरने की लोगों की जल्दबाजी अब चिंता बढ़ा रही है। शनिवार को चोरल सुरंग में करीब 500 मीटर लंबी सुरंग बनी रही है। यहां निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के लिए सुरंग के दोनों ओर बैरिकेड व गेट लगा रखे है। यहां तक कि सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।
वाहन चालक जबरन सुरंग में घुसने की कोशिश कर रहे हैं
मगर शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सुरंग से गुजरने को लेकर जमकर विवाद किया। ताला तोड़ने के अलावा सुरक्षाकर्मी से भी विवाद किया है। वहीं कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए जबरन सुरंग में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
महीनेभर पहले भी हुआ था विवाद
महीनेभर पहले भी निर्माणधीन सुरंग से गुजरने को लेकर ग्रामीणों और मेघा इंजीनियर के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। तीन किलोमीटर का चक्कर बचाने के चलते ग्रामीण यहां से निकल रहे है। घटना के बाद निर्माण एजेंसी ने सुरंगों के दोनों तरफ गेट लगा दिया। शनिवार शाम चार बजे ग्रामीण विवाद करने पहुंचे।
वाहन चालकों ने बैरिकेड व गेट तोड़ने का प्रयास किया
लोगों ने सुरंग से निकलने के लिए सुरक्षाकर्मियों से बहस की। कुछ वाहन चालकों ने बैरिकेड व गेट तोड़ने का प्रयास किया। इस बीच एक ग्रामीण ने ताला तोड़ दिया। मेघा इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश्वर राव का कहना है कि शनिवार को विवाद होने के बाद एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। यहां तक कि एसडीएम और सिमरोल पुलिस में भी लिखित आवेदन दिया गया है। वे कहते है कि पुलिस व प्रशासन का सहयोग नहीं मिला रहा है।
हरसिद्धी क्षेत्र का होगा सुंदरीकरण
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 59 में मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 31 लाख 62 हजार रुपये की लागत से हरसिद्धि माता चौराहा एवं सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।योजना के अंतर्गत हरसिद्धि माता चौराहा, हरसिद्धि माता सुंदरीकरण किया जाएगा। पेविंग, लैंडस्केपिंग, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सिविल कार्य शामिल हैं, जिससे धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रूपाली पेंढ़ारकर, पार्षद कंचन गिदवानी व अन्य मौजूद थे।
इंदौर-खंडवा राजमार्ग: बाईग्राम सुरंग से वाहनों को निकलने के लिए तीन महीने का करना होगा इंतजार
Source link
#इदरखडव #रजमरग #क #नरमणधन #सरग #स #नकलन #क #लकर #गरमण #न #कय #ववद #गट #पर #लग #तल #तड



Post Comment