इंदौर जू में बाघ रहते हैं टेंशन फ्री, यह ब्रीडिंग के लिए परफेक्ट; 10 साल में यहां जन्में 25 से ज्यादा शावक
इंदौर जू में बाघ रहते हैं टेंशन फ्री, यह ब्रीडिंग के लिए परफेक्ट; 10 साल में यहां जन्में 25 से ज्यादा शावक
International Tiger Day 2026: इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के प्रजनन के लिए देश के बेस्ट जू में से एक बनकर उभरा है। पिछले 10 साल में यहा…और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:50:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 11:57:05 AM (IST)
इंदौर के चिड़‍ियाघर में बाघ। फाइल फोटो
HighLights
1. इंदौर जू में बाघों को तनाव मुक्त माहौल मिलता है, इसी वजह से ब्रीडिंग सफल रही
2. एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां से करीब 20 बाघों को दूसरे चिड़ियाघरों में भेजा
3. बाघ और बाघिन को साथ रखने से पहले ब्लड लाइन से लेकर 10 पीढ़ियों तक की जांच
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के जन्म के लिए सबसे परफेक्ट स्थानों में शुमार हो चुका है। यहां पिछले 10 साल के अंदर 25 से ज्यादा शावकों का जन्म हुआ। इसमें से 22 बाघ-बाघिन बड़े हुए।
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां से करीब 20 बाघों को दूसरे चिड़‍ियाघरों में भेजा गया है। फिलहाल की स्थिति में इंदौर के जू में 13 बाघ हैं। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग बाघ सहित अन्य प्राणियों का दीदार करने पहुंचते हैं।
बाघ-बाघिन को साथ में रखने से पहले होती है जांच
जानकारों के मुताबिक बाघों की ब्रीडिंग के लिए तनाव मुक्त माहौल सबसे ज्यादा जरूरी है। जो इंदौर के जू में इन्हें मिलता है। जू में बाघ और बाघिन को साथ में रखने से पहले भी कई तरह की जांच की जाती है।
इसमें इनकी ब्लड लाइन से लेकर करीब 10 पीढ़‍ियों तक की जानकारी निकाली जाती है। इसके बाद ही दोनों को साथ में रखा जाता है। दोनों को साथ रखने के लिए इन बातों की जांच बहुत ही जरूरी होती है।
इंदौर के चिड़‍ियाघर में अलग-अलग स्थानों पर बाघों को रखा गया है। कुछ बाघ दोपहर में आराम फरमाते हैं व सुबह और शाम को घूमते नजर आते हैं। यहां आने वालों को बाघों के बीच उछल-कूद देखना बहुत पसंद आता है, खासकर बच्चों को।
Source link
#इदर #ज #म #बघ #रहत #ह #टशन #फर #यह #बरडग #क #लए #परफकट #सल #म #यह #जनम #स #जयद #शवक
Previous post
फैंस को फायदा पहुंचाने के लिए अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम, बताया कहां इस्तेमाल करें अपनी ऊर्जा और समय
{“_id”:”6a6999666dd60d33cc092be4″,”slug”:”allu-arjun-launches-fan-insurance-scheme-explain-where-to-use-energy-and-time-2026-07-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फैंस को फायदा पहुंचाने के लिए अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम, बताया कहां इस्तेमाल करें अपनी ऊर्जा और समय”,”category”:{“title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”}}
अल्लू अर्जुन – फोटो : एक्स
विस्तार
Allu arjun, allu arjun aafa annual summit 2026, allu arjun fan insurance coverage, pushpa star, raaka movie, sun pictures, allu arjun fan welfare initiative, allu arjun fans, pan indian action thriller, allu arjun trolling hate, allu arjun work, raaka, raaka release date, Entertainment News in Hindi, South Cinema News in Hindi, South Cinema Hindi News, अल्लू अर्जुन, अल्लू अर्जुन एएफए वार्षिक शिखर सम्मेलन 2026, अल्लू अर्जुन प्रशंसक बीमा कवरेज, पुष्पा स्टार, राका फिल्म, सन पिक्चर्स, अल्लू अर्जुन प्रशंसक कल्याण पहल, अल्लू अर्जुन प्रशंसक, अखिल भारतीय एक्शन थ्रिलर, अल्लू अर्जुन ट्रोलिंग नफरत
Next post
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 13 आरोपी अब तक गिरफ्तार
Post Comment