×
इंदौर-दिल्ली रूट पर 1 जून से चार उड़ानें होगी बंद, अपनी उड़ानों में कमी कर रही है एयर इंडिया

इंदौर-दिल्ली रूट पर 1 जून से चार उड़ानें होगी बंद, अपनी उड़ानों में कमी कर रही है एयर इंडिया

वर्तमान में एयर इंडिया प्रतिदिन दिल्ली से इंदौर-दिल्ली के बीच आठ उड़ानें संचालित करती है। यह उड़ान दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाती है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 09:38:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 09:38:34 AM (IST)

इंदौर से दिल्ली के लिए बंद होंगी उड़ानें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एयर इंडिया इंदौर-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कमी करने जा रही है
  2. वर्तमान में एयर इंडिया प्रतिदिन दिल्ली से इंदौर-दिल्ली के बीच आठ उड़ानें संचालित करती है
  3. एयरलाइंस ने जून से अपनी वेबसाइट से चार उडा़नों को हटा दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली चार उड़ानें एक जून से बंद हो जाएगी। एयर इंडिया इंदौर-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कमी करने जा रही है। वर्तमान में एयर इंडिया प्रतिदिन दिल्ली से इंदौर-दिल्ली के बीच आठ उड़ानें संचालित करती है। यह उड़ान दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाती है।

एयरलाइंस ने जून से अपनी वेबसाइट से चार उडा़नों को हटा दिया है। 31 मई तक दोनों शहरों के बीच आठ नानस्टाप उड़ानें उपलब्ध हैं, जबकि जून से केवल दो उड़ानें दिखाई दे रही हैं। इंदौर से सुबह 9.40 बजे और दोपहर 12.15 बजे दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से सुबह 7.15 बजे और दोपहर 1.45 बजे इंदौर आने वाली उड़ान बंद होगी।

उल्लेखनीय है कि देश में लगातार बढ़ रही एविएशन फ्यूल की कीमतों का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। एयर इंडिया (Air India) ने बढ़ती परिचालन लागत के दबाव के चलते अपनी घरेलू उड़ानों में 20 से 22 फीसदी तक कटौती करने का फैसला लिया है।

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन इससे पहले अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी करीब 27 फीसदी की कमी कर चुकी है। फिलहाल एयर इंडिया हर सप्ताह करीब 4400 उड़ानों का संचालन करती है। इनमें लगभग 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

कंपनी ने कहा है कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से घोषित बदलावों के साथ अब चुनिंदा घरेलू रूटों पर भी उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से घटाई जाएगी।

ईंधन की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

एयर इंडिया के मुताबिक, लंबे समय से ऊंचे स्तर पर बनी हुई ईंधन कीमतों के कारण परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर एयरलाइन के समग्र संचालन पर पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

यात्रियों को मिलेंगे ये विकल्प

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें इस फैसले से प्रभावित होंगी, उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में सीट, यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा या पूरा रिफंड जैसे विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि वह यात्रियों की मांग और परिचालन हालात की लगातार समीक्षा करेगी और स्थिति सामान्य होने पर उड़ानों की संख्या दोबारा बढ़ाई जा सकती है।

जून से इंदौर-दिल्ली रूट पर उड़ानों की संख्या में होगी कमी, बढ़ सकता है किराया और यात्रियों की परेशानी

Source link
#इदरदलल #रट #पर #जन #स #चर #उडन #हग #बद #अपन #उडन #म #कम #कर #रह #ह #एयर #इडय

Post Comment