डामरीकरण होने के बाद फ्लाईओवर के एक हिस्से से ट्रैफिक शुरू करेंगे, बतौर ट्रायल दोनों तरफ सात-सात दिन वाहनों को गुजारा जाएगा। …और पढ़ें
HighLights
- 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का 10 फीसद काम बाकी, दो महीने में होगा पूरा
- मई के पहले सप्ताह में ट्रायल के लिए एक तरफ से निकलेंगे वाहन
- जून के अंत तक सभी काम पूरे, जुलाई से सर्विस रोड की होगी मरम्मत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-देवास बायपास के अर्जुन बड़ौद फ्लाईओवर का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। यहां इन दिनों कंक्रीट की सड़क पर डामर बिछाई जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण एजेंसी को डामरीकरण को लेकर डेडलाइन जारी कर दी। यह काम तीन सप्ताह में पूरा किया जाएगा।
उसके बाद मार्ग पर जाम की स्थिति से काफी हद तक राहत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक मई के पहले सप्ताह में वाहनों के लिए फ्लाईओवर का एक हिस्सा खोल दिया जाएगा। बतौर सात दिन ट्रायल रखा है। 800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर को बनाने की अवधि दो साल रखी थी, लेकिन पिछले तीन सालों से निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
अब महज दस फीसद काम बचा है, जिसे खत्म करने में अभी दो महीने लगेंगे। निर्माण धीमा होने से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से वाहन चालक काफी परेशान है। पिछले साल जून में अर्जुन बड़ौद पर 50 घंटों का जाम लगा था। जल्द ही इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
मई के पहले सप्ताह में एक हिस्से में वाहनों को निकाला जाएगा
एनएचएआई ने अब एजेंसी को काम तेज करने के निर्देश दिए है। डामरीकरण के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। डामर बिछाने के साथ ही दोनों भुजाओं की अप्रोच रोड भी व्यवस्थित करना है। यह काम पूरा होते ही एनएचएआई ने फ्लाईओवर का ट्रायल करने का विचार किया है। मई के पहले सप्ताह में एक हिस्से से वाहनों को निकाला जाएगा।
इस बीच दूसरे हिस्से में निर्माण से जुड़े बाकी काम किए जाएंगे। यहां तक कि डिवाइडर, साइन बोर्ड, लाइटिंग का काम होगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि डामरीकरण होने के बाद फ्लाईओवर के एक हिस्से से ट्रैफिक शुरू करेंगे। बतौर ट्रायल दोनों तरफ सात-सात दिन वाहनों को गुजारा जाएगा। वे कहते है कि जून के अंतिम सप्ताह तक सभी काम पूरे किए जाएंगे। फिर फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
सर्विस रोड की मरम्मत
निर्माण कार्य चलने की वजह से क्षेत्र में वाहनों की कतारें लग जाती है। फ्लाईओवर बनने के बाद यातायात में काफी सुधार आने की उम्मीद है। यहां तक कि जाम से भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी। यह काम जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगा।
Source link
#इदरदवस #बयपस #पर #जम #स #मलग #रहत #अरजन #बडद #फलईओवर #क #कम #तन #हफत #म #हग #पर



Post Comment