आरोप लग रहे हैं कि जोन और हाइड्रेंड से टैंकर चलाने में धांधली हो रही है। निगम के टैंकर सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं और पानी बेचा जा रहा है। …और पढ़ें
HighLights
- 70 पानी के टैंकर भराए लेकिन रजिस्टर में रिकार्ड नहीं, पानी बेचने का शक
- नगर निगम इस वर्ष सबसे ज्यादा टैंकर चलाने का दावा कर रहा है
- आरोप लग रहे हैं कि जोन और हाइड्रेंड से टैंकर चलाने में धांधली हो रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम इस वर्ष सबसे ज्यादा टैंकर चलाने का दावा कर रहा है और शहर में जलसंकट गंभीर बना हुआ है। आरोप लग रहे हैं कि जोन और हाइड्रेंड से टैंकर चलाने में धांधली हो रही है। निगम के टैंकर सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं और निजी टैंकरों को पानी बेचा जा रहा है। शनिवार को अपर आयुक्त आशीष पाठक बर्फानी धाम पानी की टंकी पर निरीक्षण पर पहुंचे तो ऐसी धांधली का खुलासा भी हुआ।
बर्फ़ानी धाम पानी की टंकी से 70 टैंकर दो दिन में भरने की जानकारी दी गई। इस बीच अपर आयुक्त ने लाग बुक (रजिस्टर) की जांच की तो उसमें भरे जाने वाले टैंकरों की कोई जानकारी दर्ज नहीं थी। इस पर अपर आयुक्त आशीष पाठक ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो पार्षद सहित अधिकारी चुप्पी साथ गए और एक दूसरे पर दोषारोपण किया।
बीते वर्षों में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है
पाठक ने सवाल उठाया कि जब भुगतान का समय आएगा तो फिर टैंकर ठेकेदारों को पेमेंट किस आधार दिया जाएगा। इस मामले में जोन 8 के शरद सोनी कारण बताओं नोटिस जारी करते के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि बीते वर्षों में भी कागजों पर टैंकर चलाकर और फर्जी जीपीएस लोकेशन दिखाकर टैंकरों के बिल मंजूर करवाने का घोटाला सामने आया है। इस साल भी तमाम जोन और वार्डों से शिकायतें मिल रही है कि टैंकर सिर्फ कागजों पर चलाकर बिल मंजूर किए जा रहे हैं। जनता को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
स्टार्म वाटर लाइन के चेंबर में फंसा पैर
शनिवार सुबह वर्ल्ड कप चौराहे की मुख्य सड़क पर बने स्टार्म वाटर लाइन के चेंबर पर लगे सरियों के बीचे के गैप में एक शख्स का पैर फंस गया। दो सरिए के बीच जब पंजा अंदर गया तो फिर व्यक्ति उसे बाहर नहीं निकाल सका। इस बीच जोन पर खबर की गई। निगम के कर्मचारी पहुंचे और चेंबर के सरिए को काट कर व्यक्ति का फंसा पैर बाहर निकाला गया।
Source link
#इदर #नगर #नगम #म #धधल #कगज #पर #टकर #चलन #और #पन #बचन #क #आरप #आम #जनत #ह #रह #परशन



Post Comment