अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किए मूल्यांकन की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हो गई। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किए मूल्यांकन की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हो गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अप्रैल माह के कार्य का मूल्यांकन कर परिणाम जारी किए हैं। इस बार विजयनगर एसीपी पराग सैनी का नंबर सबसे नीचे आया है। लसूड़िया के सोनाकांड और विजयनगर के ड्रग्स कांड के कारण साख पर विपरीत असर पड़ा है।
इन मानकों पर हुआ 12 अनुभागों के एसीपी के कार्यों का परीक्षण
कमिश्नरेट के सभी 12 अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्यों का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया गया। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई सहित कई बिंदुओं को आधार बनाया गया।
मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह पहले, खजराना दूसरे और अन्नपूर्णा तीसरे स्थान पर
जारी रैंकिंग में जोन-1 के अंतर्गत आने वाले अनुभाग मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह ने बाजी मार ली। बेहतरीन कार्यप्रणाली और प्रभावी पुलिसिंग के दम पर लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। मल्हारगंज अनुभाग डीसीपी द्वारा भेजी रिपोर्ट कार्ड में एसीपी को कुल 450.38 अंक दिए गए हैं। वहीं ज़ोन-2 के अंतर्गत आने वाले खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस बार 446.08 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। अन्नपूर्णा एसीपी (ज़ोन-4) शिवेंदु जोशी ने 443.09 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जूनी इंदौर, आजाद नगर, सेंट्रल कोतवाली और परदेशीपुरा अनुभाग भी बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे।
विजयनगर अनुभाग का प्रदर्शन सबसे कमजोर, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप
लेकिन ज़ोन-2 अंतर्गत आने वाले विजयनगर अनुभाग के एसीपी पराग सैनी अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के साथ अंतिम स्थान पर रहे। विजयनगर के पुलिसकर्मियों पर ड्रग्स माफिया से अवैध वसूली करने और होटल में बंधक बनाने के कारण जांच बैठी है। इसी तरह लसूड़िया थाना के पांच पुलिसकर्मियों को सोना लूटने और अवैध तरीके से वारंटी को पकड़ने पर कार्रवाई हुई है। इस कारण भी अनुभाग में पुलिसिंग प्रभावित हुई है।
Source link
#इदर #पलस #क #रपरट #करड #मलहरगज #क #एसप #ववक #सह #लगतर #दसर #बर #नबर #वन #डरगस #और #सनकड #क #दग #स #वजयनगर #सबस #नच



Post Comment