विजयनगर थाना के एएसआइ भूपेंद्र गुर्जर सहित चार पुलिसकर्मियों ने तस्करों को बंधक बनाकर लाखों रुपये वसूल लिए। कई दिनों तक सितारा होटल में बंधक बनाया और …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजयनगर थाना के एएसआइ भूपेंद्र गुर्जर सहित चार पुलिसकर्मियों ने तस्करों को बंधक बनाकर लाखों रुपये वसूल लिए। कई दिनों तक सितारा होटल में बंधक बनाया और पुलिसकर्मी रुपये न देने तक तस्कर को पीटते रहे। टीआइ ने कार्रवाई का पूछा तो कहा तस्कर फरार हो गया। यह खुलासा प्रोबेशनर आइपीएस आदित्य पटले की रिपोर्ट में हुआ है। तत्कालीन विजय नगर एसीपी आदित्य पटले ने 18 अक्टूबर 2025 को ही जांच रिपोर्ट डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक को भेज दी। 12 पन्नों की इस रिपोर्ट में टीआइ चंद्रकांत पटेल को अधीनस्थों पर नियंत्रण न करने और एएसआइ भूपेंद्रसिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक मुकेशसिंह जादौन, आरक्षक कपिल सोनानिया, राधेश्याम उर्फ राधे राठौर को दोषी बताया है।
अफसरों की मिलीभगत और रिपोर्ट दबाने के आरोप
एसीपी की इस रिपोर्ट को तकनीकी खामियों के बहाने डीसीपी ने दबा दिया। उन्होंने अनुमोदन के लिए सीपी कार्यालय भेजी और वहां भी दबी रही। महीनों बाद सीपी ऑफिस से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) के कार्यालय पहुंची पर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की और पुनः डीसीपी के कार्यालय में अग्रसित कर दी। इससे ‘ऑपरेशन क्लीन’ में शामिल अफसरों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों की तरह टोपी लगाकर पिटाई करते थे पुलिसकर्मी। 21 नवंबर को पुलिसकर्मियों ने शाहरुख के माध्यम से तस्कर वसीम पुत्र राजू खान निवासी पिपलीपुरा बड़ौद (आगर) को टेकरी (बड़ौद) से पकड़ा। वसीम 50 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर आया था।
सितारा होटल में अवैध वसूली का अड्डा
वसीम को एक होटल में बंधक बनाया जहां एक लड़का पहले ही बंद था। उससे ड्रग्स का पूछा तो जावेद निवासी दुधालिया (झालावाड़) का नाम सामने आया। मोबाइल में आरिफ उर्फ भूरु को डिलीवर किए माल (ड्रग्स) के वीडियो मिल गए। होटल में दो पुलिसकर्मी वर्दी में तैनात रहते थे। वसीम के जरिए आरिफ को बुलाया और जिला कोर्ट के समीप उसको भी दबोच लिया। उसको भी होटल में रखा और वसीम को उसके चाचा आरिफ मेव के सुपुर्द कर दिया। बाद में पता चला बड़ौद टीआइ के जरिए डील हुई है। पुलिसकर्मियों ने आरिफ से 5 लाख रुपये लिए थे।
क्राइम ब्रांच के सिपाही और ‘तोड़बट्टा’ का खेल
क्राइम ब्रांच के सिपाही ने पुलिसकर्मियों से तोड़बट्टा करवाया। आरिफ उर्फ भूरी बैंड निवासी वाटर पंप मैदान के सामने आजाद नगर ने बयान में बताया कि वसीम से जिला जेल में मुलाकात हुई थी। उसने अज्जू पठान, समीर सेंडी और फिरोज से एमडी की डील करवाई थी। कोर्ट परिसर से पकड़ने वालों में एक पुलिसकर्मी लोकेंद्र खिंची भी था। होटल में अजहर नामक लड़के के साथ में रखा गया। प्रमोद शर्मा, राधे, लोकेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। वसीम ने बताया उसके भाई से 10 लाख मांगे थे।
Source link
#इदर #पलस #क #शरमनक #चहर.. #तसकर #क #हटल #म #बधक #बनकर #वसल #लख #IPS #क #रपरट #म #ASI #समत #दष



Post Comment