×
इंदौर में ऑपरेशन सीक्रेट : इंटेलिजेंस का पुलिसकर्मी, लेडी ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, रातभर चली छापेमार कार्रवाई

इंदौर में ऑपरेशन सीक्रेट : इंटेलिजेंस का पुलिसकर्मी, लेडी ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, रातभर चली छापेमार कार्रवाई

पुलिस ने सोमवार तड़के ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसके तहत लेडी ड्रग्स माफिया और पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 09:56:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 10:01:18 PM (IST)

फोटो प्रतीकात्मक है और एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. आरोपित से गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई
  2. पुलिस आयुक्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर अपडेट ले रहे थे
  3. पुलिस की मदद से शराब की सप्लाई करती है अलका

मुकेश मंगल, इंदौर। पुलिस ने सोमवार तड़के ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसके तहत लेडी ड्रग्स माफिया और पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऑपरेशन की कमान खुद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के हाथ में थी और क्राइम ब्रांच व छह थानों की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही थी।

आरोपितों से संभवत: ड्रग्स के मामले में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले द्वारकापुरी थाना अंतर्गत रहने वाली अलका दीक्षित को हिरासत में लिया।

आरोपित से गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई

गिरफ्तार आरोपित से गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई। इसके बाद दूसरी टीम को अलर्ट किया और अलका के बेटे जयदीप को भी अहिरखेड़ी से हिरासत में ले लिया गया। जयदीप से पूछताछ चल ही रही थी कि एमजी रोड टीआई विजयसिंह सिसोदिया ने प्रधान आरक्षक विनोद के घर छापा मार दिया।

विनोद लंबे समय तक क्राइम ब्रांच में पदस्थ रहा है और फिलहाल इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ है। उसके स्वजन ने कार्रवाई का विरोध भी किया था। टीआई ने विनोद के बेटे का लैपटाप और मोबाइल भी जब्त कर लिया।

पुलिस आयुक्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर अपडेट ले रहे थे

बड़ी बात तो यह कि सभी से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह पल-पल का अपडेट ले रहे थे। छापा मारने वाली टीम को किसी से पूछताछ करने की इजाजत नहीं थी।

इसकी जिम्मेदारी डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी को सौंपी गई थी। रात में ही एक टीम को पीथमपुर भी भेजा गया और ड्रग्स के कारोबार में शामिल कुछ लोगों को पकड़ा गया। उनसे खजराना थाना में पूछताछ की व्यवस्था की गई।

Source link
#इदर #म #ऑपरशन #सकरट #इटलजस #क #पलसकरम #लड #डरगस #मफय #गरफतर #रतभर #चल #छपमर #कररवई

Post Comment