×
MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

एमजीएम मेडिकल कालेज के हास्टल में रविवार देर रात पीजी कर रहे डाक्टर ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। हास्टल परिसर के ब्लाक नंबर-पांच के पास उसका शव मिल …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 10:09:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 10:09:47 PM (IST)

पीजी छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कालेज के हास्टल में रविवार देर रात पीजी कर रहे डाक्टर ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। हास्टल परिसर के ब्लाक नंबर-पांच के पास उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम डा. अमन पटेल (30) है। वह मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के 2023 बैच का पीजी विद्यार्थी था। कुछ महीनों में उसका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। उसने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी। परिवार मूलत: जबलपुर का रहने वाला है। पिता की भी मौत हो चुकी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन तल मंजिल पर कमरा नंबर-छह में रहता था। वह रात में छत पर पहुंचा। उसने छत के दोनों दरवाजों को अंदर से लगाया। इसके बाद नीचे कूद गया। वह सिर की तरफ से गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टीआइ केपी यादव के मुताबिक सुबह पुलिस ने दरवाजे को ग्राइंडर मशीन से काटकर खोला। कूदने के दौरान मोबाइल भी साथ में था, जिसके कारण वह टूट गया। पुलिस मोबाइल की रिकवरी कर जांच करेगी।

प्रेम प्रसंग की आशंका, युवती ने किया था अमन के दोस्तों को फोन

मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। जानकारी अनुसार कालेज की ही एक छात्रा ने रात में अमन के दोस्तों को फोन लगाया था। उसने कहा था कि अमन फोन नहीं उठा रहा है। पता नहीं कहां चला गया है। इसके बाद हास्टल में रहने वाले दोस्तों ने बाहर आकर देखा तो वह मृत पड़ा था।

घटना स्थल पर पहुंची बहन और साथी डॉक्टर का बयान

हॉस्टल में जिस स्थान पर अमन ने आत्महत्या की, वहां दोपहर में जबलपुर से आई बहन भी पहुंची। उसने कहा कि अमन इकलौता भाई था। हमने कभी सोचा नहीं था कि इस तरह की घटना होगी। वह जबलपुर में एमबीबीएस विभाग में कार्य करती है। दोस्त डा. प्रकल्प ने बताया कि अमन और उसने जबलपुर से एमबीबीएस साथ किया था। वह शांत स्वभाव का था।

सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल: छत के दरवाजों पर नहीं लगे हैं ताले

इस घटना ने एमजीएम मेडिकल कालेज के होस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। होस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। अगर ये चालू होते तो किस समय घटना हुई, इसकी पुष्टि हो सकती थी। छत के दरवाजों पर भी ताले नहीं लगे थे। कोई भी विद्यार्थी वहां जा सकता है। यदि सुरक्षाकर्मी होते या दरवाजे पर ताले लगे होते तो अमन छत तक नहीं पहुंच पाता।

कैंपस में शराबखोरी उजागर: पूरे परिसर में पड़ी हैं शराब की बोतलें

एमजीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन द्वारा दावा किया जाता है कि पूरा परिसर नशा मुक्त है, लेकिन पूरे हास्टल परिसर में शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। जिस हास्टल में अमन रहता था, वहां दो बड़ी बोरियों में शराब की बोतलें रखी थीं। इससे जाहिर होता है कि हास्टलों में जमकर शराबखोरी होती है।

फरवरी में भी एमबीबीएस के छात्र ने की थी आत्महत्या

फरवरी में भीमराव आंबेडकर होस्टल ब्लॉक के रूम नंबर-43 में प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने फांसी लगा ली थी। वह मूल रूप से ग्वालियर का निवासी था। हालांकि अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में ऑपरेशन सीक्रेट : इंटेलिजेंस का पुलिसकर्मी, लेडी ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, रातभर चली छापेमार कार्रवाई

Source link
#MGM #मडकल #कलज #क #पज #छतर #न #छठ #मजल #स #कदकर #आतमहतय #क #सरकष #वयवसथ #क #खल #पल

Previous post

Hardik Pandya Marriage: 22 मई को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या! उदयपुर से सामने आया बड़ा अपडेट

Next post

इंदौर में ऑपरेशन सीक्रेट : इंटेलिजेंस का पुलिसकर्मी, लेडी ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, रातभर चली छापेमार कार्रवाई

Post Comment