इंदौर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां की गोद में बैठी 5 साल की बच्ची की मौत हो गई।
HighLights
- हादसा रविवार सुबह 11:45 बजे नेमावर रोड ब्रिज के पास हुआ
- कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, जिससे सभी उछलकर गिरे
- 8 महीने की दूसरी बेटी द्रशिका हादसे में बाल-बाल बची
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक दर्दनाक हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर जा रही थी। बच्ची मां की गोद में बैठी थी। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और बच्ची उछलकर 10 फीट दूर जाकर गिरी। पसलियों और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार (Indore Hit and Run Case) हो गया।
तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार हादसा नेमावर रोड ब्रिज के पास सुबह 11.45 बजे हुआ है। न्यू द्वारकापुरी निवासी राहुल भंवर पत्नी कविता के साथ महू के समीप रिश्तेदार के घर कथा सुनने जा रहा था। राहुल पेंटर है। उसकी पांच वर्षीय बेटी दिशा कविता की गोद में बैठी थी। ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी।
इससे राहुल और कविता एक तरफ गिर गए और दिशा उछलकर बाइक के आगे जाकर गिरी। उसे पसली, सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद से राहुल उसे निजी अस्पताल ले गया। दिशा की पसलियां टूट चुकी थीं। सिर में भी गहरी चोट लगी थी। हाथ-पैर छिल गए थे। टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है।
आठ माह की बच्ची कार से बाल बाल बची
राहुल के अनुसार आठ माह की छोटी बेटी द्रशिका बाइक पर आगे बैठी थी। टक्कर से द्रशिका भी आगे जाकर गिर गई। कार का पहिया उसके सिर के पास से निकल गया। द्रशिका बच गई पर दिशा को नहीं बचा सके। इस घटना के बाद बच्ची की मां कविता बेहोश हो गई थी।
Source link
#इदर #म #कर #न #बइक #क #मर #टककर #म #क #गद #म #बठ #बचच #उछलकर #फट #दर #गर #पसलय #टटन #स #मत



Post Comment