इंदौर में कार में मिली थी युवक की लाश, राज बताने के नाम पर रायपुर में बाबा ने की 35 लाख की ठगी

इंदौर में कार में मिली थी युवक की लाश, राज बताने के नाम पर रायपुर में बाबा ने की 35 लाख की ठगी

करीब 10 लाख रुपये नकद, हवाई यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में लिए गए, जबकि 25.10 लाख रुपये की एक्सयूवी-700 भी अपने लिए खरीदवा ली। एक माह पहले दुष्कर्म क…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 12:04:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 12:17:14 AM (IST)

आरोपी चावल वाला बाबा।

HighLights

1. ग्रेटर नोएडा निवासी डाक्टर तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर हुआ ठगी का शिकार।
2. चावल वाले बाबा आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज।
3. अलग-अलग शहरों में पूजा-अनुष्ठान के नाम पर लगातार रकम खर्च कराई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। इंदौर में हुई छोटे भाई की मौत का रहस्य जानने की उम्मीद लेकर रायपुर पहुंचे ग्रेटर नोएडा निवासी डाक्टर ऋषभ चौबे तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर करीब 35 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। खम्हारडीह पुलिस ने उनकी शिकायत पर चावल वाले बाबा के नाम से चर्चित आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार बाबा ने तंत्र-मंत्र, प्रेत बाधा और विशेष अनुष्ठान के नाम पर डाक्टर को यह विश्वास दिलाया कि वह उनके भाई की मौत का रहस्य बता सकता है और विशेष साधना से उसे वापस भी ला सकता है।

पुलिस के अनुसार गौर सौंदर्यम सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा निवासी ऋषभ चौबे के छोटे भाई दिव्यदेव चौबे की अगस्त 2024 में इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इसी के बाद छह अक्टूबर 2024 को अपने पिता उदय चौबे के साथ रायपुर पहुंचे और परिचितों के माध्यम से सिलयारी निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री के संपर्क में आए। पहली मुलाकात गीतांजलि नगर स्थित परिचित के घर हुई। बाबा ने दावा किया कि वह चावल और घटनास्थल की मिट्टी देखकर मौत का पूरा रहस्य बता देगा।

इसके लिए पहली ही मुलाकात में 51 हजार रुपये लिए और इंदौर से घटनास्थल की मिट्टी मंगवाई। आरोप है कि बाबा ने अलग-अलग शहरों में पूजा-अनुष्ठान के नाम पर लगातार रकम खर्च कराई।

करीब 10 लाख रुपये नकद, हवाई यात्रा, होटल और अन्य खर्चों में लिए गए, जबकि 25.10 लाख रुपये की एक्सयूवी-700 भी अपने लिए खरीदवा ली। एक माह पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित वर्तमान में महासमुंद जेल में बंद है।

प्रेत बाधा और कारोबार खत्म होने का डर दिखाया

शिकायत में कहा गया है कि बाबा लगातार यह कहता रहा कि परिवार पर प्रेत बाधा है। छोटे भाई की आत्मा भटक रही है और जुलाई 2025 से पहले पूजा नहीं हुई तो बड़ा अनिष्ट हो जाएगा। उसने यह भी कहा कि बिजनेस पार्टनर ने तीन करोड़ रुपये हड़प लिए हैं और कारोबार जल्द खत्म हो जाएगा। आरोप है कि इन बातों के कारण उनके व्यावसायिक संबंध बिगड़ गए और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। परेशान होकर ऋषभ चौबे ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह था पूरा मामला

लसूड़िया थाना क्षेत्र में 11 अगस्त 2024 को शराब दुकान के पास दिव्यदेव चौबे का कार में शव मिला था। युवक के सिर में चोट के निशान थे। युवक बड़ी कोचिंग संस्थान में एडमिन के पद पर पदस्थ था। चाचा एमपीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Source link
#इदर #म #कर #म #मल #थ #यवक #क #लश #रज #बतन #क #नम #पर #रयपर #म #बब #न #क #लख #क #ठग

Previous post

जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर बांग्लादेश को हराया:न्यामहुरी-नगारावा ने 63 रन की साझेदारी बनी जीत की वजह; नाहिद के 6 विकेट बेकार गए

Next post

पैंथर और आकांक्षा चौधरी ने ‘दूरियां’ में आधुनिक रिश्तों की खट्टी-मीठी सच्चाई को दर्शाया

मुंबई। भारतीय हिप-हॉप की सबसे दमदार आवाज़ों में से एक, पैंथर, आकांक्षा चौधरी के साथ अपना नया इमोशनल गाना “दूरियां” लेकर वापस आ गए हैं। प्यार, दूरी और दिल टूटने से पहले की खामोशी को ईमानदारी से बयां करता यह ट्रैक रैपर के उस पहलू को सामने लाता है जिसकी श्रोताओं ने पहले सिर्फ झलक ही देखी थी। इसमें टकराव की जगह कबूलनामे ने ले ली है, जो साबित करता है कि भावनाओं को खुल कर व्यक्त करना भी किसी दमदार वर्स की तरह ही असरदार हो सकता है।

पैंथर और आकांक्षा चौधरी की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ, 'दूरियां' उन रिश्तों के भावनात्मक बोझ को टटोलता है जो जीवन की अपरिहार्य परिस्थितियों की कसौटी पर परखे जाते हैं। अपने मार्मिक बोल और सुरीली धुनों के जरिए, यह ट्रैक उस अहसास को कैद करता है जिसे कई लोग महसूस तो करते हैं लेकिन अक्सर शब्दों में बयां करने में संघर्ष करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, पैंथर ने ऐसा संगीत बनाने की प्रतिष्ठा हासिल की है जो तीखे बोल और भावनात्मक सच्चाई के बीच संतुलन बनाता है। चाहे उनके हार्ड-हिटिंग रिकॉर्ड्स हों या आत्मनिरीक्षण वाले ट्रैक, उनकी राइटिंग हमेशा उनके वास्तविक अनुभवों से प्रेरित रही है, जिससे उनका संगीत हर मूड और पल में लोगों को अपना सा लगता है। 'दूरियां' उसी सफर को आगे बढ़ाता है। यह श्रोताओं को एक ऐसा गाना पेश करता है जो किसी नाटकीय अंत की तलाश नहीं करता, बल्कि चुपचाप छूट जाने वाले रिश्तों की जटिलताओं को अपनाता है।

एक ब्रेकआउट आर्टिस्ट के रूप में उभरने के बाद से, पैंथर ने खुद को भारत के विकसित होते हिप-हॉप परिदृश्य की सबसे अहम आवाज़ों में से एक के रूप में स्थापित किया है। 'ये बातें', 'उत्तर प्रदेश', 'गलत करम', 'ओह माय गॉड', 'यूपी से' और अन्य गानों के साथ, उन्होंने लगातार ऐसी कहानियां बताने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है जो गहराई से व्यक्तिगत होने के साथ-साथ सभी से जुड़ी हुई भी हैं, और इस दौरान वह अपनी बेजोड़ कलात्मक पहचान के प्रति भी सच्चे रहे हैं।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए पैंथर ने कहा, "लोग दिल टूटने की बात ऐसे करते हैं जैसे यह रातों-रात हो जाता है। जैसे-जैसे मैं बड़ा हो रहा हूं, मुझे एहसास होता है कि हमेशा प्यार ही लोगों को अलग नहीं करता – बल्कि जिंदगी ऐसा करती है। 'दूरियां' शायद मेरी लिखी गई सबसे ईमानदार चीज़ों में से एक है क्योंकि मैंने जवाब ढूंढना बंद कर दिया और सिर्फ वही लिखा जो मैंने महसूस किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इन बोलों में कहीं न कहीं अपनी कहानी सुनेंगे, क्योंकि मुझे पता है कि इन्हें लिखते हुए मैंने अपनी कहानी पा ली है।"

अपने भावनात्मक रूप से समृद्ध साउंडस्केप और गहराई से जुड़ने वाली कहानी के साथ, 'दूरियां' शैलियों से परे जाकर कहानियां बताने की पैंथर की क्षमता को और मजबूत करता है। यह इस बात की याद दिलाता है कि कुछ सबसे शक्तिशाली गाने हमेशा सबसे तेज़ नहीं होते, बल्कि वे होते हैं जो खत्म होने के लंबे समय बाद भी चुपचाप आपके साथ रहते हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Panther, Akanksha Chaudhary, Hindi news, Dooriyan

Post Comment