इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं। पालदा और सुखलिया में कांग्रेस नेताओं व रहवासियों ने चक्काजाम और प्रदर्शन कर पानी सप्लाई …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर के कई इलाकों में गहरा पानी संकट बना हुआ।
- पालदा चौराहे पर रहवासियों ने चक्काजाम कर विरोध जताया।
- सुखलिया क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों और मोहल्लों में जलापूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जैसे ही टैंकर पहुंचते हैं, पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
नगर निगम ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई कर रहा है, लेकिन बढ़ती मांग के सामने यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। कई क्षेत्रों में लोगों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।
पालदा चौराहे पर चक्काजाम
जल संकट को लेकर रविवार को पालदा चौराहे पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में रहवासियों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नियमित पानी सप्लाई, पर्याप्त टैंकर व्यवस्था और नर्मदा लाइन से जलापूर्ति की मांग की।
सुखलिया में भी विरोध प्रदर्शन
दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, सुखलिया जोन-5 पर भी कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में हुए विरोध में लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में वर्षों से चल रही निशुल्क पानी सप्लाई बंद कर दी गई है। नाराज रहवासियों ने महापौर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Source link
#इदर #म #गहरय #जल #सकट #पन #क #लए #सडक #पर #उतर #लग #कगरस #क #चककजम #परदरशन



Post Comment