इंदौर में किसानों ने पूर्वी बायपास और रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। …और पढ़ें
HighLights
- पूर्वी बायपास और इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना का विरोध
- किसान बोले, उपजाऊ जमीन बचाओ, योजना निरस्त करो
- मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन करने की दी चेतावनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एनएचएआई की प्रस्तावित पूर्वी बायपास परियोजना और रेलवे विभाग की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
खंडवा रोड और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरने को खास बनाने वाली बात यह रही कि किसान अपने साथ गैस चूल्हा और गैस टंकी लेकर पहुंचे।

किसानों का कहना है कि वे यहीं भोजन बनाकर लंबे संघर्ष के लिए तैयार हैं। आंदोलन स्थल पर सिमरोल, तिल्लौर खुर्द, खुड़ैल सहित अन्य गांवों के किसान मौजूद रहे। कई किसानों के हाथों में तख्तियां भी दिखाई दीं, जिन पर उपजाऊ जमीन बचाओ, किसानों की जमीन अधिग्रहण बंद करो, खेती नहीं तो भोजन नहीं, जैसे नारे लिखे थे।

किसान बोले- उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है
किसान जितेंद्र पाटीदार का कहना है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर उनकी उपजाऊ कृषि भूमि छीनी जा रही है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित होगी। किसानों ने मांग रखी कि उपजाऊ जमीन को अधिग्रहण से बाहर रखा जाए तथा प्रस्तावित योजनाओं को निरस्त किया जाए। पूर्वी बायपास परियोजना को लेकर किसानों में सबसे ज्यादा नाराजगी है।

लेआउट पहले भी एक बार बदला गया था
करीब 84 किलोमीटर लंबी यह सड़क एबी रोड से शुरू होकर महू, सिमरोल और कंपेल होते हुए देवास जिले के शिप्रा क्षेत्र के पास फिर एबी रोड से जुड़ेगी। विरोध के चलते इसका लेआउट पहले भी एक बार बदला जा चुका है।
Source link
#इदर #म #गस #चलह #और #टक #सथ #लकर #कलकटर #करयलय #पहच #कसन #बयपस #और #रल #लइन #क #लए #जमन #अधगरहण #क #वरध



Post Comment