×
इंदौर में गोली मारकर गुंडे की हत्या करने वाले आरोपियों के घर मिले ताले, नागदा से दिल्ली की तरफ भागने की आशंका

इंदौर में गोली मारकर गुंडे की हत्या करने वाले आरोपियों के घर मिले ताले, नागदा से दिल्ली की तरफ भागने की आशंका

गुलशन ने भाई की हत्या का बदला लिया है। शुक्रवार रात पुलिस भिंड पहुंची तो घरों पर ताले लगे हुए मिले। आरोपितों के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नागदा की मिली ह …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:38:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:38:04 AM (IST)

नागदा से ट्रेन में भागे आरोपी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गुलशन ने भाई की हत्या का बदला लिया
  2. आरोपितों के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नागदा की मिली है
  3. इसके बाद आरोपी ट्रेन द्वारा आगे निकल गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भिंड के गुंडे अभितेंद्रसिंह उर्फ अभी तोमर की हत्या के आरोपियों के घर ताले लगे हुए है। लसूड़िया पुलिस भिंड पुलिस की मदद से तलाश में जुटी है। जानकारी मिली है कि आरोपी उज्जैन से नागदा और फिर ट्रेन द्वारा दिल्ली की तरफ निकले है। पांचों आरोपितों की गिरफ्तारी पर दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

गोविंद नगर भिंड निवासी अभी तोमर की शुक्रवार रात आरोपित गुशलन यादव, डीलू लहारिया और गौरव जाटव सहित पांच बदमाशों ने गुलाब बाग कालोनी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी महालक्ष्मीनगर में रहकर मकान बनाने का काम कर रहा था। उसने दो साल पूर्व गुलशन के भाई विष्णु की हत्या कर दी थी।

गुलशन ने भाई की हत्या का बदला लिया है। शुक्रवार रात पुलिस भिंड पहुंची तो घरों पर ताले लगे हुए मिले। आरोपितों के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नागदा की मिली है। इसके बाद आरोपित ट्रेन द्वारा आगे निकल गए है। जोन-2 के डीसीपी अमनसिंह राठौड़ ने गिरफ्तारी पर दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

25 लाख के जेवर और नकदी चुराने वाले बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। आइटी कंपनी संचालक के घर में सेंध लगाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित 22 लाख रुपये कीमती सोना के आभूषण और 3 लाख रुपये कैश चुरा कर ले गए थे।टीआइ राजकुमार यादव के अनुसार महालक्ष्मी नगर(ए-सेक्टर) में रहने वाले देवाशीष के मकान में चोरी हुई थी। देवाशीष परिवार सहित नैनीताल गए थे। मास्क लगाकर आए दो बदमाशों ने घर का ताला तोड़ कर आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीएसटीएन डेटा के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Source link
#इदर #म #गल #मरकर #गड #क #हतय #करन #वल #आरपय #क #घर #मल #तल #नगद #स #दलल #क #तरफ #भगन #क #आशक

Previous post

लगातार जांच के बावजूद यात्री बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, इंदौर में चेकिंग के दौरान कई बसों में गंभीर खामियां सामने आई

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi9AFBVV95cUxPejF1SzZVS3dmM19WLTlOa0Vna1ZiMDg4LXRqa2U4a2oydVNzWEN4bW9Vc3Z4WU12c2xkckNGcG9KYUE4QzNEYlRmZUJTX1d6U1FEX0w5aDFxN3JEQWhQbnpSc1hrSmRwdkFBVnp6MGd5UXlTUUtJVmRKcjNzNnMycERidHlPek8xY2M1WUdFWHYwYzc5TnVYV3QwcjRqZGU2RHV3VlZZM0daNElqQkl0RGNScUI2dF9uVmZhMFVXV1lfZF9jQVJNZEJBck13WDF0ek1YQUx0YlhGdXVVS2hodHBuYmMtMjBBdjNWMFIzT1ZyMnZs0gH6AUFVX3lxTFBvN0E5VnYxWTJYR3dQN1EwODFhcktPVWlMVm5FazVVeVhIT0ZUc3hWLXVGYXZRZDctNncwNVhsa09EdjZzc3BhZC1xby10T19sTmlvaExkejFfQkNabUVjMkZ2RDFobGxhRUtkNDhyU1d0bXhMNjd0Tm9PNGlUakoyR20xc29jaVloaVFndzEzOTdoUmY4a3pUWnpQQTlDUUpQbGc3QTNTQ0FOZk9yeUlRZHZ6bERiVkw4UmNmWXNvWXJ6QjY3a29maEFtNk1YWGRzbFJibG5lbW4zMUc0RTZQc21GOHZkbGVlQXY2MEIyMUxLMG9hd1BRSmc?oc=5" target="_blank">‘आराम से खाने-पीने को मिल रहा है…’ जैकी श्रॉफ ने पेट्रोल-गैस संकट पर रखी राय; पीएम मोदी की अपील को किया सपोर्ट</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment