×
लगातार जांच के बावजूद यात्री बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, इंदौर में चेकिंग के दौरान कई बसों में गंभीर खामियां सामने आई

लगातार जांच के बावजूद यात्री बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, इंदौर में चेकिंग के दौरान कई बसों में गंभीर खामियां सामने आई

विभाग जुर्माने के अलावा परमिट और फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद बस संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी का सिलसिला थमने का नाम नहीं …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 10:28:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 10:28:57 AM (IST)

HighLights

  1. परिवहन विभाग की कार्रवाई में आपातकालीन सुविधाएं मिल रही नदारद
  2. आपातकालीन द्वार जाम तो अग्नि सुरक्षा के लिए लगे सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं
  3. आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में भी कमी मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीते दिनों सामने आए बस हादसों के बाद परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग जुर्माने के अलावा परमिट और फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद बस संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जांच में कई बसों में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बसों में आपातकालीन द्वार जाम मिल रहे है, तो अग्नि सुरक्षा के लिए लगे सिस्टम काम नहीं कर रहे है।

परिवहन विभाग और प्रशासन की इस माह हुई जांच के दौरान कई बसों में आपातकालीन द्वार बंद पाए गए, जबकि कुछ बसों में फायर सेफ्टी उपकरण या तो अनुपयोगी स्थिति में मिले या पूरी तरह से अनुपस्थित थे। इसके अलावा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में भी कमी देखी गई।

आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि हादसों की पुनरावृत्ति रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बसों में खामियां पाए जाने पर परमिट और फिटनेस निरस्त किए जा रहे है।नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बसों के फिटनेस और परमिट निरस्त कर सड़क पर चलने से रोका जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

डेढ़ सौ से अधिक बसों पर लगाया जुर्माना

परिवहन विभाग द्वारा इस वर्ष अब तक डेढ़ सौ से अधिक बसों पर नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं दो दर्जन से अधिक बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट निरस्त किए गए हैं। बावजूद इसके, कई बस संचालक निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

Source link
#लगतर #जच #क #बवजद #यतर #बस #म #सरकष #नयम #क #अनदख #इदर #म #चकग #क #दरन #कई #बस #म #गभर #खमय #समन #आई

Post Comment