पति ने घर के बाहर महिला का नग्न अवस्था में बनाया गया वीडियो उसके भाई को भेज दिया। वीडियो में महिला का सिर मुंडा हुआ था। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में दूसरी शादी के बाद युवक की करतूत।
- मारपीट की और फिर वीडियो भाई को भेजा।
- वीडियो में महिला का सिर पूरा मुंडा हुआ था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। युवक ने दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी का मुंडन कराया। उसके साथ मारपीट की और नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव की इस घटना में पुलिस ने आरोपित राजेश कटारे सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार आरोपित, राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे पीड़िता को छोटी-छोटी बातों पर गालियां देते, मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता ने आठ जनवरी को हुई प्रताड़ना की जानकारी अपनी मां और भाई को दी थी।
इसके बाद 21 अप्रैल को आरोपित पति ने घर के बाहर महिला का नग्न अवस्था में बनाया गया वीडियो उसके भाई को भेज दिया। वीडियो में महिला का सिर मुंडा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक वीडियो में घटनास्थल नाहरखोदरा स्थित आरोपित का घर नजर आया है और उसमें आरोपितों की आवाज भी सुनाई दे रही है।
पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति राजेश, पत्नी गौरी और राधाबाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज गया। वहीं, पुलिस गौरी और राधाबाई की तलाश कर रही है।
Source link
#इदर #म #चकन #वल #घटन #पतन #क #मडन #कर #नगन #अवसथ #म #वडय #वयरल #कय #पत #सहत #तन #पर #कस



Post Comment