Monsoon Update : शहर में हर रोज बादल तो छा रहे है लेकिन बारिश लगभग नदारद है। सोमवार को भी शहर में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें बरसी तो एयरपोर्ट क्षेत्र म…और पढ़ें
HighLights
- शहर में हर रोज बादल तो छा रहे है लेकिन बारिश लगभग नदारद है
- सोमवार को भी शहर में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें बरसीं
- मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले चार दिन बूंदाबांदी ही होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में हर रोज बादल तो छा रहे है लेकिन बारिश लगभग नदारद है। सोमवार को भी शहर में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें बरसी तो एयरपोर्ट क्षेत्र में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई।
सोमवार को शहर में हल्के बादल छाए और धूप भी निकली। शहर में अलग-अलग स्थानों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी ही होगी। दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले चार दिन बूंदाबांदी ही होगी। वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम न होने के इंदौर में वर्षा की गतिविधियों में कमी ही दिखाई देगी। सोमवार को शहर में 2.6 मिमी वर्षा हुई।
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में बना हुआ है
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में बना हुआ है। उसके प्रभाव से इंदौर में 7 से 8 अगस्त तक हल्की वर्षा होगी। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
सुखद वर्षा एवं विश्वशांति के लिए प्रार्थना की
श्री मानभद्र भक्त मंडल द्वारा बाबा मानभद्र के पूजन का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कमल पुष्प पर विराजमानकर प्रभु का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र था। सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उनके स्वरूप को निहारा।
उत्सव में प्रयत्न ग्रुप द्वारा आचार्य मानतुंग महाराज द्वारा रचित भक्तामर पाठ का सामूहिक गायन किया गया। इसके अतिरिक्त स्वर्ण दीपों से संगीतमय महाआरती एवं स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर म.प्र. के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। एक स्वर में इस अवसर पर विश्व शांति एवं सुखद वर्षा की मंगलकामना हेतु बाबा के समक्ष मंगल कलश की स्थापना कर 21 हजार मंत्रों का जाप किया गया।
Source link
#इदर #म #छ #रह #बदल #लकन #बरस #नह #रह #अगल #चर #दन #बदबद #स #करन #हग #सतष



Post Comment