इंदौर में छोटा गणपति भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण में बाधक नगर निगम की 14 दुकानों को तोड़ा जाएगा। …और पढ़ें
HighLights
- सात भूमिगत स्टेशनों में छोटा गणपति स्टेशन का निर्माण अब तक शुरू नहीं, दुकानें बनीं बाधा
- नोटिस दिए 15 दिन हुए, नियमानुसार 30 दिन बाद कार्रवाई, कुछ दुकानदार खाली कर चुके दुकानें
- पीलिया खाल के 30 परिवारों को मुआवजा देकर किया विस्थापित, मकान तोड़ने का काम शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छोटा गणपति भूमिगत मेट्रो स्टेशन में बाधक नगर निगम की 14 दुकानों को तोड़ा जाएगा। यहां के दुकानदारों को नंदलालपुरा, महाराजा कांप्लेक्स में वैकल्पिक दुकान दी जाएगी। गौरतलब है कि मेट्रो के 8.7 किलोमीटर के प्रस्तावित भूमिगत रूट में बनाए जाने वाले सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन में अभी तक छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
छोटा गणपति भूमिगत मेट्रो स्टेशन में बाधक बनी दुकानों को हटाने के संबंध में शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर निगम कमिश्नर, महापौर व मेट्रो के अधिकारी भी शामिल हुए।
मेट्रो प्रबंधन ने निगम को दी 43 लाख रुपये की राशि
छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन में बाधक 14 दुकानों की निर्माण लागत के एवज में मेट्रो प्रबंधन नगर निगम को 43 लाख रुपये की राशि दे चुका है। ऐसे में अब नगर निगम को यहां के दुकानदारों को शिफ्ट करना है। मेट्रो का मल्हारगंज में शेड लगने के बाद कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानें भी खाली कर चुके हैं।
नगर निगम द्वारा दुकानदारों को नोटिस दिए अभी 15 दिन ही हुए हैं। नियमानुसार 30 दिन के नोटिस के बाद ही निगम कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में मेट्रो प्रबंधन को 15 दिन अभी इन दुकानों के हटने का इंतजार करना होगा।
Source link
#इदर #म #छट #गणपत #मटर #सटशन #क #लए #हटग #दकन #दकनदर #क #मलग #वकलप



Post Comment