×
इंदौर में जश्न: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे

इंदौर में जश्न: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शबाहत हुसैन

Updated Sat, 25 Jul 2026 04:11 PM IST

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद इंदौर के भंवरकुआं में छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े, नारे लगाए और आंदोलन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी।



इंदौर में जश्न
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। करीब एक महीने से अधिक समय तक चले आंदोलन के समाप्त होने की खुशी में छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाया और जोरदार नारेबाजी की।






Source link
#इदर #म #जशन #नट #पपर #लक #ममल #म #धरमदर #परधन #न #दय #इसतफ #दव #अहलय #क #नगर #म #छतर #झम

Post Comment