इंदौर अभिभाषक संघ ने बुधवार को महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए न्यायालयों में लेडी आफ जस्टिस की प्रतिमा के स्थान पर इंदौर की न्यायप्रिय शासिका देवी…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर अभिभाषक संघ ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति के सामने उठाई मांग
- रीगल चौराहा का नाम अधिवक्ता चौराहा करने का प्रस्ताव भी सौंपा
- इंदौर की न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर अभिभाषक संघ ने बुधवार को महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए न्यायालयों में लेडी आफ जस्टिस की प्रतिमा के स्थान पर इंदौर की न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। संघ ने इसके साथ ही रीगल चौराहा का नाम बदलकर अधिवक्ता चौराहा किए जाने की मांग भी उठाई है।
संघ अध्यक्ष राकेश पाल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर को ज्ञापन देकर कहा कि अहिल्याबाई होलकर न्याय सुशासन और लोककल्याण का प्रतीक रही हैं, इसलिए न्यायालयों में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाना चाहिए।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट में लेडी ऑफ जस्टिस अंग्रेजी मानसिकता की पहचान है। इसके स्थान पर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। मालवा प्रांत की शासिका देवी अहिल्याबाई होलकर की देशभर में पहचान न्यायप्रिय देवी के रूप में है। उनके शासनकाल में सभी को समान रूप से न्याय मिलता था। उनके द्वारा देशभर में समाजसेवा के कार्य किए गए। इसके चलते प्रात: स्मरणीय देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा कोर्ट में स्थापित करना उचित रहेगा। यह हमारे देश की सांस्कृतिक गौरव और न्यायप्रियता काे प्रदर्शित करेगी।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं और न्यायालयों से जुड़ी कई व्यावहारिक समस्याओं को भी उठाया गया है। कहा है कि चेक बाउंस से जुड़े मामलों के कारण अधिवक्ताओं को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिला न्यायालय और परिवार न्यायालय की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता बताते हुए कई प्रशासनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।
Source link
#नययलय #म #लड #ऑफ #जसटस #क #सथन #पर #दव #अहलयबई #क #परतम #लगई #जए #इदर #अभभषक #सघ #न #रख #मग



Post Comment