इंदौर के जिंसी क्षेत्र में मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई को लेकर असमंजस बरकरार है। …और पढ़ें
HighLights
- सड़क 80 फीट या 60 फीट की होगी, अभी तय नहीं
- 76 मकान बाधक, चौड़ाई घटने से बचेंगे ज्यादातर
- खुद ही हटा रहे निर्माण, नेताओं के आश्वासन पर भरोसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई को लेकर असमंजस बरकरार है। रहवासी इन सड़कों की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि चौड़ाई कम करने से नुकसान कम होगा। जो मकान फिलहाल पूरी तरह से टूट रहे हैं, उनका एक बड़ा हिस्सा बच जाएगा।
इधर निगमायुक्त का कहना है कि मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई कम करने की मांग के बारे में शासन को सूचित कर दिया है।जैसे निर्देश मिलेंगे वैसा काम करेंगे, लेकिन फिलहाल कुछ भी निश्चित नहीं है। इधर रहवासियों ने अपने-अपने हिसाब से बाधक निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।
76 मकान बाधक
मास्टर प्लान के हिसाब से जिंसी-लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक की सड़क की चौड़ाई 80 फीट प्रस्तावित है। रहवासी इसे 60 फीट करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल 76 मकान बाधक हैं, चौड़ाई कम करने से इनमें से ज्यादातर बच जाएंगे।
उनका यह भी कहना है कि नगर निगम ने खुद इस सड़क पर बने मकानों के नक्शे कुछ साल पहले 60 फीट चौड़ाई के हिसाब से स्वीकृत किए हैं। लोगों ने निर्माण भी उसी हिसाब से किया था। अब निगम सड़क की चौड़ाई 80 फीट बता रहा है। इसी तरह सुभाष मार्ग से कंडीलपुरा होते हुए इंदौर वायर चौराहा तक बनने वाली सड़क को लेकर भी विवाद है।
60 फीट चौड़ाई के हिसाब से हटा रहे निर्माण
रविवार दिनभर जिंसी-लक्ष्मीबाई प्रतिमा सड़क के मकानों पर हथोड़े चलते रहे। रहवासियों ने खुद ही प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई 60 फीट मानकर अपने बाधक निर्माण हटाना शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सड़क की चौड़ाई 60 फीट ही रखी जाएगी।
पिछले दिनों पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी रहवासियों से इस संबंध में चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया था। हालांकि अधिकृत रूप से कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी चौड़ाई कम करने की बात नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें : स्वच्छ सर्वेक्षण – जागें इंदौरी, थूकने और गंदगी से कट सकते हैं 200 अंक
Source link
#इदर #म #जस #कषतर #म #सडक #क #चडई #कम #हग #य #नह #अब #भ #नशचत #नह #रहवस #खद #हट #रह #बधक #नरमण


Post Comment