इंदौर में जीएसटी ट्रिब्यूनल की सुनवाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया जवाब, मूट कोर्ट में जज ने पकड़ ली गलती
इंदौर में जीएसटी ट्रिब्यूनल की सुनवाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया जवाब, मूट कोर्ट में जज ने पकड़ ली गलती
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जीएसटी ट्रिब्यूनल में असल में सुनवाई शुरू हो उससे पहले उसका व्यावहारिक अनुभव लेने के लिए कर सलाहकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन ने ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया एवं उसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को सेमिनार व मूट कोर्ट आयोजित की।
मूट कोर्ट के दौरान अपील प्रस्तुत करने से लेकर दस्तावेज व तथ्य पेश करने और फिर जिरह करने का भी अनुभव कर सलाहकारों ने लिया। मध्य प्रदेश में इस प्रकार का पहला प्रयोग था। इसमें वास्तविक ट्रिब्यूनल के वातावरण में लंबित जीएसटी मामलों पर बहस कराई गई। लगभग 10 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकारों ने छह प्रमुख विवादित मुद्दों पर अपनी कानूनी क्षमता, शोध और मौखिक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया।
इस दौरान एक मामले में एक प्रस्तुतिकर्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग करते हुए ड्राफ्ट जवाब तैयार किया गया, जिसमें एआई ने एक गलत केस लॉ रिपोर्ट करते हुए उसे आधार बनाते हुए पूरा जवाब ही गलत बना दिया। इस पर मूट कोर्ट के जजों ने समझाइश दी कि कभी भी किसी भी केस को अपने जवाब में रिपोर्ट करने के पूर्व उसका अध्ययन अवश्य करें।
आठ साल बाद ट्रिब्यूनल की स्थापना हुई
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सीए सुमित नीमा ने कहा कि जीएसटी कानून लागू होने के लगभग आठ वर्ष बाद ट्रिब्यूनल की स्थापना हुई है। ऐसे में अब ट्रिब्यूनल के शुरू होते ही उस पर करीब चार लाख से अधिक अपीलों का भारी बोझ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में कई कर प्रकरणों में अपील दाखिल नहीं हो सकी थी, जिससे देशभर में विवादित मामलों की संख्या काफी बढ़ गई है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि इतने बड़े बोझ को एक साथ ट्रिब्यूनल पर डालने के बजाय पुरानी अपीलों के समाधान के लिए डिस्प्यूट रिजोल्यूशन स्कीम लागू की जाए, जिसमें 20 से 30 प्रतिशत राशि जमा कर मामलों का निपटारा किया जा सके।
तीन महीने के अंदर अपील करना अनिवार्य
सेमिनार में सीए एसएन गोयल ने अपील की समय-सीमा पर जानकारी देते हुए बताया कि जिन मामलों में प्रथम अपील का आदेश एक अप्रैल 2026 से पहले प्राप्त हो चुका है, उनकी अपील 30 जून 2026 तक दाखिल करनी होगी। वहीं, एक अप्रैल 2026 के बाद प्राप्त आदेशों के खिलाफ अपील तीन माह के भीतर करनी अनिवार्य है। यदि अपील में देरी होती है, तो अधिकतम तीन माह तक की अतिरिक्त अवधि दी जा सकती है, जिसके लिए विलंब के उचित कारण बताते हुए आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
महंगा न्याय, कागज भी तय
सीए कीर्ति जोशी ने जीएसटी अपील प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अपील तय फार्म में इलेक्ट्रानिक रूप से जीएसटीएटी पोर्टल पर दाखिल की जाती है। अपील के लिए विवादित कर राशि का 20 प्रतिशत पूर्व जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आदेश की प्रमाणित प्रति सात दिनों के भीतर दस्तावेजी प्रारूप में जमा करना होती है, अन्यथा अपील की तारीख मान्य नहीं होगी।
अपील फाइल करने के लिए न्यूनतम पांच हजार रुपये फीस देनी होगी तथा प्रत्येक एक लाख रुपये की कर, ब्याज या दंड राशि पर एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 25 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क अन्य कर ट्रिब्यूनलों की तुलना में अधिक है, जिससे जीएसटी में न्याय प्राप्त करना अपेक्षाकृत महंगा हो गया है।
अपील केवल अंग्रेजी भाषा में स्वीकार की जाएगी
अपील की तकनीकी आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि दस्तावेज केवल ए-4 साइज पेपर पर, निर्धारित मार्जिन और डबल स्पेसिंग के साथ तैयार किए जाने चाहिए। अपील केवल अंग्रेजी भाषा में स्वीकार की जाएगी और अन्य भाषा के दस्तावेजों का प्रमाणित अंग्रेजी अनुवाद संलग्न करना आवश्यक होगा।
करदाता पक्ष की ओर से सीए उमेश गोयल, सीए नवीन खंडेलवाल, सीए अंकित करणपुरिया, सीए प्रखर गोयल एवं अंकुर अग्रवाल ने पैरवी की, जबकि विभाग की ओर से सीए शैलेन्द्र पोरवाल, सीए दिलीप राठौर एवं सीए अरविंद चावला ने अपना पक्ष रखा। सीए पीडी नागर एवं सीए आशीष गोयल ने न्यायाधीश की भूमिका निभाते हुए निर्णय सुनाए तथा प्रतिभागियों को ट्रिब्यूनल में पेश होने के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
Source link
#इदर #म #जएसट #टरबयनल #क #सनवई #म #आरटफशयल #इटलजस #स #बनय #जवब #मट #करट #म #जज #न #पकड #ल #गलत
Previous post
US arrests soldier who allegedly made $400K on Maduro Polymarket bets
On or about January 6, 2026, for example, VAN DYKE asked Polymarket to delete his Polymarket account, falsely claiming that he had lost access to the email address to which the account had been associated. That same day, VAN DYKE changed the email registered to his cryptocurrency exchange account to an email address that was not subscribed to in his name, which email address was created on or about December 14., 2025.
#arrests #soldier #allegedly #400K #Maduro #Polymarket #betsNews,Policy,Politics
Next post
Deadspin | Avalanche down Kings, close in on series sweep
Artturi Lehkonen collected one goal and one assist while pacing Colorado to a 4-2 road victory over the Los Angeles Kings on Thursday, putting the Avalanche on the verge of sweeping their Western Conference first-round playoff series.
Gabriel Landeskog, Cale Makar and Brock Nelson also scored for the Avalanche, who will look to close out the best-of-seven series when they play Game 4 on Sunday in Los Angeles.
Colorado goaltender Scott Wedgewood made 24 saves.
Trevor Moore and Adrian Kempe tallied for the Kings, who have scored only four goals in the series’ three games.
Los Angeles goalie Anton Forsberg stopped 19 shots, and Alex Laferriere collected two assists.
Makar broke a 1-1 tie at 12:12 of the second period by finding the twine with a long wrist shot through the screen in front of the goalie for his first goal of the series.
Lehkonen’s third-period short-handed goal doubled the Avalanche’s lead. Taking advantage of Kempe fanning on a one-timer, Lehkonen sped away on a 2-on-1 rush and tallied when his pass attempt deflected off a defender’s skate and through Forsberg’s legs with 12:21 remaining.
Kempe made amends by converting a slick redirect for a power-play goal with 4:03 to go.
However, Nelson’s empty-net goal two minutes later rounded out the scoring for Colorado, which was the NHL’s top team during the regular season.
The loss leaves Los Angeles on the cusp of being eliminated in the first round of the playoffs for the fifth consecutive season. Kings have lost six straight opening-round series, and they haven’t captured a series since winning the Stanley Cup in 2014.
Landeskog opened the scoring with a fortuitous bounce at 5:29 of the first period. His long shot went wide of the goal but banked off the end boards and into the net off Forsberg’s skate.
The Kings drew even at 5:55 of the second period. Quinton Byfield sent the puck to the net off the rush and it ricocheted off Moore and into the cage to make it a 1-1 game.
The victory came at a cost for the Avalanche, as defenseman Josh Manson left the contest in the second period due to an upper-body injury.
–Field Level Media
#Deadspin #Avalanche #Kings #close #series #sweep
Post Comment