इंदौर के स्कीम-136 में शुक्रवार सुबह 8:15 बजे अपार्टमेंट की भूतल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में आग लग गई। …और पढ़ें
HighLights
- सुबह 8:15 बजे शोरूम में लगी आग, ऊपर फंसे छह परिवारों के 20 लोग रस्सी सीढ़ी से सुरक्षित निकले
- शोरूम तक सीमित रही आग से फ्लैटों का सामान बचा, सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक
- धुआं देख रहवासियों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना, पुलिसकर्मी नरेंद्र मंडलिया ने बचाव में की मदद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे आग लग गई। आग लगने से ऊपर की दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। धुएं और आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि फायरकर्मी भी पहुंच गए और आग पर क़ाबू कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया तथा 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग शोरूम तक ही सीमित रही, जिससे फ्लैटों तक लपटें नहीं पहुंचीं और परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया।

आग में शोरूम में खड़े सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। रहवासी श्याम दुबे ने बताया कि धुआं दिखाई देते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में लगी आग, बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला#Indore #Madhyapradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/ejdEHVIx8x
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 5, 2026
पुलिसकर्मी नरेंद्र मंडलिया ने भी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। रहवासियों के अनुसार फ्लैट में धुआं आया तब आग लगने का पता चला था।
Source link
#इदर #म #टल #दलल #क #रसटरट #जस #हदस #इलकटरक #वहकल #क #शरम #म #लग #आग #बलडग #म #ऊपर #रहन #वल #स #जयद #लग #क #सरकषत #नकल



Post Comment