नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सरवटे बस स्टैंड पर सवारी बैठाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। बदमाशों ने एक एजेंट का हथियार की नोंक पर अपहरण कर लिया।
उसके साथ मारपीट की और रास्ते में उतार कर फरार हो गए। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक लुनियापुरा निवासी आकाश पुत्र राजेश सिलावट की शिकायत पर विनय पुत्र कल्लू सोनकर निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग और दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना सोमवार करीब पांच बजे की है। पुलिस के अनुसार आकाश सरवटे बस स्टैंड से बसों में सवारी बैठाने का काम करता है। उसका विनय सोनकर से विवाद हो गया था।
आरोपित विनय भी एजेंट है और निजी बसों में सवारी बैठाता है। उसके साथ कार में ही मारपीट की गई।
आरोपित भंवरकुआं के समीप रास्ते में उतार कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त आकाश का भाई भी खड़ा हुआ था। उसने ही पुलिस को काल कर घटना बता दी।
Source link
#इदर #म #टरवल #एजट #क #बस #सटड #स #सररह #चक #क #नक #पर #अपहरण



Post Comment